अयोध्या राम मंदिर और हाई कोर्ट में तैनात होंगे Sniper, सांसद और विधायकों की सुरक्षा को मिलेंगे नए ऑटोमेटिक हथियार
उत्तर प्रदेश शासन ने सांसदों और विधायकों के सुरक्षाकर्मियों के लिए 9 एमएम की 800 सब मशीनगन और 2.56 लाख ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
जनप्रतिनिधियों के सुरक्षाकर्मियों को मिलेंगे 800 नई सब मशीनगन।
अयोध्या राम मंदिर सहित संवेदनशील स्थलों पर स्नाइपर तैनाती।
पीएसी की महिला वाहिनियों को मिलेंगे स्वचलित पिस्टल और राइफल।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शासन ने सांसदों व विधायकों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को नए असलहे देने का फैसला किया है। इस संदर्भ में जारी शासनादेश के अनुसार जनप्रतिनिधियों के सुरक्षाकर्मियों के लिए सरकार 9 एमएम की 800 सब मशीनगन और 2.56 लाख कारतूस खरीदे जाएंगे। असलहों व कारतूसों की खरीद के लिए शासन ने 5.59 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट के बाद अयोध्या के श्रीराम मंदिर सहित हाईकोर्ट, लोकभवन, रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम व मेट्रो स्टेशनों जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर स्नाइपरों की तैनाती की जाएगी।
14 टेलीस्कोपिक सर्च मिरर भी खरीदे जाएंगे
इसके लिए शासन ने तीन स्नाइपर राइफल खरीदने की भी मंजूरी दी है। एक रायफल की कीमत 10.76 लाख रुपये है। साथ ही निगरानी के लिए 14 टेलीस्कोपिक सर्च मिरर भी खरीदे जाएंगे। वहीं, पीएसी की नवगठित महिला वाहिनियों को स्वचलित असलहे दिए जाएंगे।
पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत पीएसी की तीन महिला वाहिनियों के लिए 373 पिस्टल और 90 असॉल्ट राइफल खरीदी जाएंगी। इनके लिए शासन ने दो करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में आकार लेगी 'केयर इकोनॉमी', बुजुर्गों-दिव्यांगों की देखभाल से युवाओं को मिलेगा रोजगार
