Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में सभी विभागों को अपने भवनों पर लगाने होंगे सोलर संयंत्र, मुख्य सचिव एसपी गोयल ने दिए निर्देश

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 07:43 PM (GMT+05:30)

    मुख्य सचिव एसपी गोयल ने उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी विभागों को अपने भवनों की छतों पर शीघ्र सोलर संयंत्र लगाने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य बिजली प ...और पढ़ें

    विभाग अपने-अपने भवनों में शीघ्र लगाएं सोलर संयंत्र: एसपी गोयल।

    विभाग अपने-अपने भवनों में शीघ्र लगाएं सोलर संयंत्र: एसपी गोयल।

    HighLights

    1. मुख्य सचिव ने सरकारी भवनों पर सोलर संयंत्र लगाने के निर्देश दिए।

    2. बिजली पर निर्भरता कम होगी और सरकारी खर्च में बचत होगी।

    3. पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शुक्रवार को सभी विभागों को अपने-अपने भवनों की छतों पर शीघ्र सोलर संयंत्र लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी व अर्धसरकारी भवनों पर रूफटाप सोलर संयंत्र स्थापित कराए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकारी भवनों की छतों का अधिकतम उपयोग कर सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाया जाए। इससे बिजली पर निर्भरता कम होगी और सरकारी व्यय में बचत होगी।

    मुख्य सचिव ने अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि सोलर संयंत्र लगाने से पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।सभी विभाग अपने-अपने भवनों का सर्वेक्षण कर पात्र भवनों पर शीघ्र इसे लगवाएं।

    मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। इस कार्य के लिए सभी विभागों द्वारा एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाए तथा स्थापना की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।

    किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा हो, उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के व्यापक उपयोग से न केवल सरकारी संस्थानों के बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन घटाने और पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

    यह भी पढ़ें- यूपी की हर विधानसभा में खुलेगा मॉडल पशु अस्पताल, योगी सरकार ने किया एलान

    यह भी पढ़ें- यूपी में शिक्षकों का मांगा गया पूरा ब्योरा, HC में लंबित मामले को लेकर शिक्षा विभाग सख्त

    खबरें और भी