Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी सरकार शीतकालीन सत्र में ला सकती है दूसरा अनुपूरक बजट, 10 लाख करोड़ पार होगा कुल बजट

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:38 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश सरकार शीतकालीन सत्र में दूसरा अनुपूरक बजट ला सकती है, जिससे इस वित्तीय वर्ष का कुल बजट 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सरकार शीतकालीन सत्र में दूसरा अनुपूरक बजट लाएगी।

    2. वित्तीय वर्ष का कुल बजट 10 लाख करोड़ पार करेगा।

    3. 59 हजार करोड़ का यह सबसे बड़ा अनुपूरक बजट है।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से पहली बार 59 हजार करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट प्रस्तुत करने के बाद सरकार शीतकालीन सत्र में इस वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट ला सकती है। ऐसा होने पर इस वित्तीय वर्ष का बजट आकार 10 लाख करोड़ रुपये पार कर सकता है।

    वर्ष 2022 विधान सभा चुनाव से पूर्व भी सरकार ने दो अनुपूरक बजट पेश किए थे। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करने के बाद सरकार का पूरा ध्यान अब आवंटित धनराशि से विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने पर रहेगी, ताकि सभी विकास कार्य जनता की नजर में रहें।

    पिछले विधान सभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मानसून सत्र में वित्तीय वर्ष 2021-22 का पहला अनुपूरक बजट 7301.52 करोड़ रुपये का पेश किया था। इसके बाद शीतकालीन सत्र में सरकार 8479.53 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट लाई थी।

    इस समय सरकार फिर से विधान सभा चुनाव की दहलीज पर खड़ी है, अगले साल के शुरुआती महीनों में ही प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने हैं। जिसे देखते हुए सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 का मूल बजट 9.12 लाख करोड़ रुपये के बाद अब 59 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया है।

    खबरें और भी

    इन दोनों बजट के केंद्र में सरकार का मुख्य फोकस बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और औद्योगिक विकास ही रहा है। किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए भी इन दोनों बजट में बहुत कुछ दिया गया है।

    वहीं, 59 हजार करोड़ रुपये का यह अनुपूरक बजट प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा अनुपूरक बजट है। इससे पूर्व इसी सरकार ने पांच दिसंबर 2022 को अब तक का सबसे बड़ा अनुपूरक बजट 33,769.54 करोड़ रुपये का पेश किया था।

    राज्य संपत्ति विभाग में आयोग से नियुक्त होंगे सहायक लेखाकार

    लखनऊ: राज संपत्ति विभाग के गैर राजपत्रित सहायक लेखाकार पदों पर नियुक्तियां अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के जरिये होगा और उनकी प्रोन्नतियां विभागीय स्तर की जा जाएंगी।

    योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने मंगलवार को राज्य संपत्ति विभाग लेखा संवर्ग (अराजपत्रित) सेवा नियमावली-2026 का लेखा संवर्ग में भर्ती और सेवा शर्तों के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

    विभाग में सहायक लेखाकार के छह पदों के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है। इसे सीधी भर्ती से भरा जाएगा। लेखाकार के छह पद को प्रोन्नतियों के जरिये भरा जाएगा।