योगी सरकार ने 46.28 करोड़ रुपये की आपदा राहत राशि जारी की, 24 घंटे में वितरण के निर्देश
योगी सरकार ने बारिश, ओलावृष्टि, अग्निकांड और अन्य आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए 46.28 करोड़ रुपये जारी किए हैं। ...और पढ़ें
-1776094594090_m.webp)
HighLights
सरकार ने आपदा राहत के लिए 46.28 करोड़ रुपये जारी किए।
जिलाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर राशि वितरित करने का निर्देश।
फसल, अग्निकांड, अन्य आपदाओं के लिए सहायता राशि।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बारिश व ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान, अग्निकांड तथा अन्य आपदाओं से प्रभावित लोगों को सहायता धनराशि जल्द मिलेगी। सरकार ने विभिन्न आपदाओं से प्रभावित होने वालों को राहत पहुंचाने के लिए 46.28 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
प्रमुख सचिव राजस्व अपर्णा यू ने आपदा प्रभावित लोगों को 24 घंटे के अंदर राहत सहायता धनराशि वितरित कर देने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए हैं। प्राथमिकता के आधार पर राहत सहायता धनराशि वितरित करने को कहा है।उन्होंने यह भी कहा है कि यदि कहीं पर धनराशि कम पड़ रही है तो तत्काल उसकी मांग की जाए।
बारिश तथा ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करते हुए किसानों को राहत सहायता धनराशि वितरित करने के लिए 17.95 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के लिए 6.32 करोड़ रुपये तथा अन्य आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 22.17 करोड़ रुपये जिलों को भेजे गए हैं।