Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मजबूत होती अर्थव्यवस्था से बढ़ी यूपी की कमाई', सुरेश खन्ना बोले- जुलाई में टैक्स से राज्य सरकार को मिले 21754 करोड़

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:54 PM (IST)

    प्रदेश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था के कारण जुलाई में राज्य सरकार की कमाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के अनुसार, जुलाई म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जुलाई में करों से 21,754 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

    2. पिछले वर्ष जुलाई से 3,360 करोड़ रुपये अधिक कमाई।

    3. चालू वित्तीय वर्ष में 82,406 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लगातार मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था से राज्य सरकार की कमाई में भी बढ़ोतरी हो रही है। जुलाई में सभी प्रमुख करों से मिलने वाली धनराशि में वृद्धि दर्ज की गई है। इस माह सरकार के खजाने में मुख्य करों से 21,754 करोड़ रुपये आए हैं। यह धनराशि पिछले वर्ष जुलाई के मुकाबले 3360 करोड़ रुपये अधिक है।

    बुधवार को कर व करेत्तर राजस्व की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। कारोबारी व आर्थिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई में प्रमुख राज्य करों जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टांप व निबंधन तथा परिवहन से मिलने वाले राजस्व में पिछले वर्ष जुलाई के मुकाबले वृद्धि दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने वापस लिया अखिलेश के समय का विवादित मदरसा बिल, तत्कालीन राज्यपाल ने भी विधेयक पर जताई थी आपत्ति

    एक मात्र भूतत्व एवं खनिकर्म से मिलने वाले राजस्व में कमी दर्ज की गई है। जुलाई में करों से सरकार को 21,754 करोड़ रुपये मिले जो कि पिछले वर्ष मिले 18,394 करोड़ रुपये से 3360 करोड़ रुपये अधिक हैं। लक्ष्य के मुकाबले परिवहन से 100.5 प्रतिशत तथा आबकारी से 95.3 प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति हुई है।

    चार महीने में सरकार को करों से मिले 82.406 करोड़ रुपये

    मंत्री ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले चार महीने में सरकार को करों से 82,406.48 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, जो कि वार्षिक लक्ष्य का 24.6 प्रतिशत तथा जुलाई तक के कुल लक्ष्य का 74.2 प्रतिशत है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विकास कार्य तेजी से धरातल पर नजर आएं इसके लिए सरकार ने अब तक 4,35 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह धनराशि मूल बजट का लगभग 45 प्रतिशत है।

    खबरें और भी

    जुलाई 2026 में प्रमुख करों से प्राप्त राजस्व

    राज्य कर प्राप्त धनराशि पिछले वर्ष जुलाई के मुकाबले स्थिति
    जीएसटी 7,821 करोड़ रुपये ▲ 872 करोड़ रुपये अधिक
    वैट 3,268 करोड़ रुपये ▲ 449 करोड़ रुपये अधिक
    आबकारी 5,053 करोड़ रुपये ▲ 699 करोड़ रुपये अधिक
    स्टांप व निबंधन 4,237 करोड़ रुपये ▲ 1,125 करोड़ रुपये अधिक
    परिवहन 1,132 करोड़ रुपये ▲ 252 करोड़ रुपये अधिक
    भूतत्व व खनिकर्म 262 करोड़ रुपये ▼ 37 करोड़ रुपये कम