Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बकरीद पर अवैध पशुवध रोकने के लिए योगी सरकार सख्त, स्लॉटर हाउसों की होगी जांच; नियम तोड़ने पर होगी जेल

    Updated: Wed, 27 May 2026 09:25 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने बकरीद पर्व के मद्देनजर अवैध पशुवध रोकने के लिए सभी जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। ...और पढ़ें

    बकरीद पर अवैध पशुवध रोकने के लिए स्लाटर हाउस की होगी जांच

     बकरीद पर अवैध पशुवध रोकने के लिए स्लाटर हाउस की होगी जांच

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बकरीद पर्व को देखते हुए अवैध पशुवध रोकने के लिए सभी जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

    विशेष सचिव नीरजा सक्सेना की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में संचालित पशुवधशालाओं में अवैध पशुवध रोकने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शासनादेश में लिखा है कि अवैध पशुवध रोकने के लिए पहले से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियां गठित हैं।

    नियमों के उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

    समिति को सक्रिय करते हुए निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि सभी जिलों में स्लॉटर हाउसों का टीम बनाकर निरीक्षण कराया जाए, ताकि कहीं भी अवैध पशुवध न होने पाए।

    साथ ही नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वैध पशुवधशालाओं में निर्धारित पशुवध क्षमता का अनुपालन अनिवार्य रूप से कराया जाए।

    यह भी पढ़ें- यूपी में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल पर छह महीने तक रोक, योगी सरकार ने जारी क‍िया आदेश