Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में सड़क परियोजनाओं पर नहीं लगेगा ब्रेक, डामर के बढ़े दामों की भरपाई सितंबर तक करेगी सरकार

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:46 PM (IST)

    पश्चिमी एशिया में तनाव के कारण डामर की कीमतों में वृद्धि से सड़क परियोजनाओं में बाधा की आशंका है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क परियोजनाओं में डामर की की ...और पढ़ें

    सीएम योगी आदित्यनाथ

    सीएम योगी आदित्यनाथ

    HighLights

    1. पश्चिमी एशिया में तनाव से डामर की कीमतें बढ़ीं।

    2. यूपी सरकार डामर मूल्य वृद्धि की भरपाई करेगी।

    3. सड़क परियोजनाओं हेतु भरपाई सितंबर तक जारी रहेगी।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पश्चिमी एशिया में होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ जाने से डामर (बिटुमिन) की कीमतों में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जिससे सड़क परियोजनाओं के काम में फिर से बाधा आने की आशंकाएं बढ़ गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार सड़क परियोजनाओं में लगने वाले डामर की कीमतों के अंतर की भरपाई सितंबर तक करेगी।

    पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ने के कारण पेट्रो उत्पादों खासकर डामर की कीमतों में हुई भारी वृद्धि से सड़क परियोजनाओं का काम बाधित होने पर प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से 30 जून तक सड़क निर्माण में लगने वाले डामर की कीमतों में आए अंतर की भरपाई का आदेश जारी किया था।

    मार्च के मुकाबले बाद के दिनों में डामर के कीमतों में आए अंतर की भरपाई करने की व्यवस्था 30 जून को समाप्त हो जाने के बाद निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों ने डामर की कीमतों के अंतर की भरपाई मार्च 2027 तक किए जाने की मांग लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से की है।

    विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान के मुताबिक डामर के कीमतों में आए अंतर की भरपाई 30 सितंबर तक किए जाने का निर्णय लिया जा चुका है। इससे संबंधित आदेश शीघ्र जारी किया जाएगा। सरकार डामर की कीमतों के कारण सड़क परियोजनाओं का काम बाधित नहीं होने देगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी में रविवार को 'विजिट माय स्टेट' के तहत शुरू होगी 330 KM की बाइक यात्रा, मंत्री जयवीर सिंह दिखाएंगे हरी झंडी