Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में रविवार को 'विजिट माय स्टेट' के तहत शुरू होगी 330 KM की बाइक यात्रा, मंत्री जयवीर सिंह दिखाएंगे हरी झंडी

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:18 PM (IST)

    पर्यटन विभाग 'विजिट माय स्टेट' अभियान के तहत 330 किलोमीटर की बाइक यात्रा शुरू कर रहा है। ...और पढ़ें

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

    HighLights

    1. 65 बाइक राइडर्स लखनऊ से कालिंजर किले तक जाएंगे।

    2. यात्रा प्रदेश के ऐतिहासिक व प्राकृतिक स्थलों का प्रचार करेगी।

    3. बुंदेलखंड की ग्रामीण संस्कृति और खानपान का अनुभव मिलेगा।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विजिट माय स्टेट अभियान के तहत पर्यटन विभाग प्रदेश के ऐतिहासिक किलों, प्राकृतिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार के लिए 'द राइडिंग चैप्टर्स: विजिट माय स्टेट' बाइक यात्रा की शुरुआत कर रहा है।

    रविवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे से 65 बाइक राइडर्स के दल को हरी झंडी दिखाकर बाइक यात्रा पर रवाना करेंगे। 330 किलोमीटर लंबी यह यात्रा लखनऊ, कानपुर, बिंदकी और बांदा होते हुए ऐतिहासिक कालिंजर किले तक जाएगी। समापन चित्रकूट में होगा।

    पर्यटन मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को ध्यान में रखकर पर्यटन के नए और रोमांचक अनुभव विकसित कर रही है। बाइक यात्रा प्रदेश को नए नजरिए से जानने और देखने का अवसर है। इस दौरान प्रतिभागी बांदा के गुलमोहर ईको स्पॉट पर रुकेंगे, जहां उन्हें बुंदेलखंड की ग्रामीण संस्कृति, पारंपरिक खानपान और ग्रामीण पर्यटन की झलक देखने का अवसर मिलेगा।

    अपर मुख्य सचिव पर्यटन अमृत अभिजात ने बताया कि विजिट माय स्टेट अभियान के तहत इस यात्रा के बाद दूसरी यात्रा 22 और 23 अगस्त को होगी, जो लखनऊ से सुल्तानपुर, जौनपुर, देवदरी जलप्रपात, राजदरी जलप्रपात और चुनार किले तक जाएगी।

    यह भी पढ़ें- यूपी में 6 साल से बंद हैं भर्तियां, उपभोक्ता पहुंचे 3.80 करोड़; उपभोक्ता परिषद ने CM योगी से की रेगुलर रिक्रूटमेंट की मांग

    खबरें और भी