Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 6 साल से बंद हैं भर्तियां, उपभोक्ता पहुंचे 3.80 करोड़; उपभोक्ता परिषद ने CM योगी से की रेगुलर रिक्रूटमेंट की मांग

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:16 PM (IST)

    राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बिजली कंपनियों में छह साल से बंद नियमित भर्ती शुरू करने की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बिजली कंपनियों में 6 साल से भर्ती बंद।

    2. उपभोक्ता परिषद ने सीएम योगी से मांग की।

    3. 3.80 करोड़ उपभोक्ताओं पर 26 हजार कर्मचारी।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बिजली कंपनियों में कार्मिकों की नियमित भर्ती शुरू कराए जाने की मांग की है। कहा है कि पिछले छह वर्षों से बिजली कंपनियों में नियमित भर्तियां बंद हैं, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 3.80 करोड़ पहुंच गई है।

    वर्मा ने कहा है कि 27 मई को राज्य सलाहकार समिति की बैठक में भी उनके द्वारा नियमित भर्ती किए जाने का मुद्दा उठाया गया था लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। बिजली आवश्यक सेवा है और इसमें पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित नियमित कर्मचारी होने चाहिए।

    प्रदेश की बिजली कंपनियों में लगभग 26 हजार नियमित कार्मिक हैं, जो 3.80 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं की सेवा का भार संभाल रहे हैं। अत्यधिक दबाव के कारण उपभोक्ता सेवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।