यूपी के 22510 श्रद्धालुओं का हज यात्रा के लिए चयन, 10563 महिलाएं भी शामिल; 10 अगस्त तक जमा होगी पहली किस्त
उत्तर प्रदेश से इस वर्ष 22,510 लोगों का हज यात्रा के लिए चयन हुआ है, जिसमें 10,563 महिलाएं शामिल हैं। चयनित आवेदकों को 10 अगस्त तक 1,52,300 रुपये की प ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
यूपी से 22,510 लोगों का हज यात्रा के लिए चयन।
चयनितों में 10,563 महिलाएं, नामहरम श्रेणी की 55 महिलाएं भी।
पहली किस्त 1,52,300 रुपये 10 अगस्त तक जमा करें।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। इस वर्ष उत्तर प्रदेश के 22,510 लोगों का हज यात्रा के लिए चयन मुंबई स्थित हज कमेटी आफ इंडिया की कुर्रा (लाटरी) प्रक्रिया में हुआ है। चयन की सूचना सभी आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दी गई है। हज यात्रा के लिए चयनित लोगों में 11,947 पुरुष हैं और 10,563 महिलाएं हैं।
नामहरम श्रेणी की 55 महिलाएं भी इसमें शामिल हैं। पिछले सालों की तुलना में इस वर्ष महिलाओं की संख्या बढ़ी है।चयनित आवेदकों को 10 अगस्त तक पहली किस्त के रूप में 1,52,300 रुपये हज कमेटी आफ इंडिया के यूनियन बैंक या भारतीय स्टेट बैंक के खाते में जमा करने होंगे। पे-इन स्लिप राज्य हज समिति और हज कमेटी आफ इंडिया की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।
आइडी से करना होगा अपलोड
भुगतान हज सुविधा एप, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से भी किया जा सकेगा। राशि जमा करने के बाद आवेदकों को पे-इन स्लिप, हस्ताक्षरित हज आवेदन पत्र, घोषणा पत्र, अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट संबंधी घोषणा पत्र और मेडिकल स्क्रीनिंग व फिटनेस प्रमाणपत्र अपनी लाग-इन आइडी से अपलोड करना होगा।
जिन आवेदकों को दस्तावेज अपलोड करने में कठिनाई होगी, उनके लिए उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के कार्यालय में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।