UP Weather Today: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, लखनऊ सहित कई जिलों में तीन दिन हीटवेव का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, बांदा लगातार पांचवें दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी क ...और पढ़ें

अगले तीन-चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
HighLights
बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म शहर।
झांसी में रात का तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस, नया रिकॉर्ड।
यूपी के 10 जिलों में अत्यधिक लू का रेड अलर्ट जारी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पूरब से पश्चिम तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप गुरुवार को भी जारी रहा। बुंदेलखंड और राज्य के दक्षिणी जिले लू की तपिश और चिलचिलाती धूप की चपेट में रहे। आलम यह रहा कि सात जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया।
लगातार पांचवें दिन देश में सबसे शहर बांदा ही रहा, जहां अधिकतम पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, 31.5 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी में सबसे गर्म रात रही। यह जिले में रिकार्ड भी है। इससे पहले यहां न्यूनतम तापमान सर्वाधिक 30 डिग्री सेल्यिसस तक रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को 10 जिलों में अत्यधिक लू और गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में दिन का पारा 43.6 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है।
यह भी पढ़ें- जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के बाद क्रूज की सवारी, रामगढ़ताल के किनारे उमड़ी भीड़ को देख गदगद हुए सीएम योगी
लखनऊ में आज 45 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है पारा
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शुक्रवार को भी गर्मी का तेवर तल्ख बना रहेगा। 23 जिलों में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। मणिपुर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में पुरवा हवा चल रही है।
खबरें और भी
गर्मी बढ़ने का कारण भी काफी हद तक यही है। फिलहाल, अभी तीन-चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। लखनऊ समेत आसपास के जिलों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। यह स्थिति शनिवार तक बनी रहने की संभावना है।
-1779415406346.jpg)