विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी के इन जिलों में 4 सितंबर तक भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट

Published: Wed, 02 Sep 2026 01:58 AM (IST)

भारत मौसम विभाग ने 1 से 4 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा, आकस्मिक बाढ़ और वज्रपात का पूर्वानुमान ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. यूपी में 1 से 4 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट।

  2. कई जिलों में आकस्मिक बाढ़ और वज्रपात की आशंका।

  3. राहत आयुक्त कार्यालय ने संबंधित जिलों को अलर्ट जारी किया।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य में पहली से चार सितंबर तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही आईएमडी ने कई जिलों में आकस्मिक बाढ़ और वज्रपात की आशंका भी जताई है। राहत आयुक्त कार्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिलों को अलर्ट जारी किया है।
राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और आगरा समेत कई जिलों में भारी वर्षा की आशंका है।

वहीं, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज में आकस्मिक बाढ़ की संभावना है। पूर्वांचल, मध्य यूपी, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के जिलों में वज्रपात का अलर्ट है। राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जलौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा,

चित्रकूट, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, एटा, कासगंज, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। वहीं, मंत्री नंद गोपाल नंदी ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत किट बांटी।

यह भी पढ़ें- यूपी में घटा गंगा-यमुना का जलस्तर, फिर भी बरकरार है बाढ़ का खतरा