विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में सात जिलों के कप्तान सहित नौ IPS अफसरों का ट्रांसफर, के के बिश्नोई को भेजा गया बिजनौर

Updated: Fri, 21 Aug 2026 12:01 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर शाम सात जिलों के पुलिस कप्तान सहित नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें बाराबंकी, गोंडा, सुल्तानपुर और मेरठ जैसे प्रमुख जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

सात जिलों के कप्तान सहित नौ आइपीएस के तबादले।

सात जिलों के कप्तान सहित नौ आइपीएस के तबादले।

HighLights

  1. नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सात जिलों के कप्तान बदले।

  2. बाराबंकी के विकास चंद्र त्रिपाठी संभल के नए कप्तान बने।

  3. गोंडा के विनीत जायसवाल सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक नियुक्त।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शासन ने गुरुवार देर शाम सात जिलों के पुलिस कप्तान सहित नौ आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें बाराबंकी के पुलिस कप्तान विकास चन्द्र त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। उन्हें संभल की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा गोंडा के कप्तान विनीत जायसवाल को सुलतानपुर, इसी पद पर तैनात चारू निगम को शासन ने फील्ड से हटाकर यूपी-112 का पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है।

वहीं मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। झांसी में तैनात बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-20 at 23.13.25 (1)

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक को गोंडा, बलरामपुर में तैनात विकास कुमार को झांसी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है। इसी प्रकार संभल में तैनात कृष्ण कुमार को बिजनौर का कप्तान व हरदोई में तैनात मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का पुलिस कप्तान तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- कानपुर कोर्ट में नहीं टिकी 23 साल पुरानी वेश्यावृत्ति की पुलिसिया कहानी, दो महिलाओं समेत सात आरोपित दोषमुक्त करार