यूपी के सरकारी और प्राइवेट ITI में आज से एडमिशन शुरू, पहले चरण में सिलेक्ट अभ्यर्थी 4 सितंबर तक ले सकेंगे प्रवेश
उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी आईटीआई में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए पहले चरण का चयन परिणाम घोषित हो गया ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
यूपी आईटीआई के पहले चरण के चयन परिणाम घोषित।
चयनित अभ्यर्थी 27 अगस्त से 4 सितंबर तक ले सकेंगे प्रवेश।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने जारी किए परिणाम।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए पहले चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। पहले चरण में चयनित अभ्यर्थी 27 अगस्त से चार सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश ने सत्र 2026 के छह माह, सत्र 2026-27 के एक वर्षीय और सत्र 2026-28 के दो वर्षीय पाठ्यक्रमों के लिए चयन परिणाम जारी किया है। अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर अपना चयन और प्रवेश संबंधी जानकारी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज अलर्ट, रायबरेली की 170 बसें लगाएंगी 300 फेरे, 31 अगस्त तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद
प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र में दिए विवरण के अनुसार फ्रीज (स्थिर) या फ्लोट (विस्थापित) में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
परिषद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि प्रवेश से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए वे अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
