रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज अलर्ट, रायबरेली की 170 बसें लगाएंगी 300 फेरे, 31 अगस्त तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद
रक्षाबंधन पर रायबरेली से 170 बसें डेढ़ गुना अधिक फेरे लगाएंगी, कर्मचारियों की छुट्टी 31 अगस्त तक रद्द की गई ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
170 बसें डेढ़ गुना अधिक फेरे लगाएंगी।
31 अगस्त तक सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द।
महिलाओं को तीन दिन मिलेगी नि:शुल्क यात्रा।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। भाई-बहनों के त्योहार रक्षाबंधन को लेकर परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। सभी रूटों के लिए चार्ट तैयार हो गया है, इसके लिए 170 बसें चलाई गईं है जो प्रतिदिन के औसत का डेढ़ गुना फेरे लगाएंगी। वहीं, यात्री की सुविधाओं को देखते हुए सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टी 31 तक रद्द कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रक्षा बंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। लखनऊ रूट पर 80 बसें लगाई गई हैं जो वापसी प्रयागराज तक जाएंगी। इसके अतिरिक्त प्रयागराज के लिए अलग से 12 बसें तैनात की गई हैं। वहीं, कानपुर के लिए 45, सुल्तानपुर 13, प्रतापगढ़ 5, बलिया एक, गोरखपुर पांच व दिल्ली तक 20 बसें चलाई जाएंगी।
सभी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक
वहीं, भगवान राम की नगरी के लिए नौ बसें सेवाएं देंगी। प्रतिदिन निर्धारित रूट पर करीब 200 फेरे बसें लगाती हैं। त्योहार के देखते हुए फेरों को डेढ़ गुना कर दिया गया है। 26 से लेकर 31 अगस्त तक सभी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है।
कंट्रोल रूम व परिचालक एटीएम रूम को 24 घंटे खोलने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, बस स्टाप के मुख्य द्वारा पर एक बाबू व एक गार्ड सहित दो कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। वह बस स्टाप पर आने वाले यात्रियों की जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगे, जिससे बसों का इंतजाम किया जा सके।
तीन दिन में करीब 14 लाख महिलाओं को मिलेगी निश्शुल्क यात्रा की सुविधा
सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन के त्योहार पर तीन दिन निश्शुल्क यात्रा की सुविधा दी है। इसके तहत 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 की रात 12 बजे तक यह सुविधा जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- रायबरेली की 1.15 लाख बुजुर्ग महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, जीवनभर कर सकेंगी मुफ्त बस यात्रा
इस दौरन करीब 14 लाख महिलाएं इस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। इसमें महिला अपने एक सहयोगी को भी साथ ले जा सकेगी। उसका भी किराया नहीं लिया जाएगा।
170 बसें सेवाएं देंगी। त्योहार को देखते हुए प्रतिदिन के फेरों के औसत में डेढ़ गुना की वृद्धि की जाएगी। 31 अगस्त तक सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। -आदित्य प्रकाश, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
