रायबरेली की 1.15 लाख बुजुर्ग महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, जीवनभर कर सकेंगी मुफ्त बस यात्रा
उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए आजीवन निश्शुल्क बस यात्रा की सुविधा शुरू ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
उत्तर प्रदेश में 60+ महिलाओं को आजीवन निश्शुल्क बस यात्रा।
रायबरेली की 1.15 लाख महिलाएं, योगी सरकार की पहल।
तीर्थयात्रा और परिजनों से मिलने में मिलेगी आर्थिक आजादी।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी 60 साल या उससे ऊपर की महिलाओं को जीवन भर निश्शुल्क बस यात्रा की सुविधा दी है। जिले की करीब एक लाख 15 हजार महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।
24 अगस्त को रायबरेली की धरती से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बिना योजना का खुलासा करे बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी योजना का लाभ देने की बात कही थी। इससे महिलाओं में योजना के बारे में जानने की उत्सुकता जाग्रत हुई थी। महज 48 घंटे में योेगी ने जिले की लाखों बुजुर्ग महिलाओं के सपनों को पर लगा दिया। बहुत सी महिलाएं तीर्थ व अपनों तक आर्थिक दिक्कत के चलते नहीं पहुंच पाती थीं।
इस योजना से वह अब भगवान राम की नगरी, काशी विश्वनाथ, चित्रकूट धाम, मां विंध्याचल, प्रयागराज संगम और धरती पर देवताओं का घर कहे जाने वाले नैमिषारण्य का दर्शन कर सकेंगी। इसके अतिरिक्त बेटी व अपनों से मिलने के लिए अब उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर : सरकारी कर्मचारियों के लिए नया नियम, अब आधार बेस्ड ऑनलाइन अटेंडेंस के बाद ही मिलेगा वेतन
इस योजना ने बुजुर्ग महिलाओं के जीवन में अंधेरे में दीपक जलाने जैसा काम किया है। अयोध्या में राम लला के दर्शन की व्याकुलता बहुत रही, अब वह जल्द समाप्त होगी। -गायत्री देवी
सरकारें ज्यादातर योजनाएं अन्य वर्गों के लिए बनाती है, लेकिन इस सरकार ने यह योजना लाकर हम महिलाओं के जीवन में खुशियों का पिटारा खोल दिया है। -सावित्री रानी शर्मा
काफी दिनों से बेटी से मिलने के लिए परेशान थी। अब बेझिझक बिना किसी से सहायता मांगे जा सकूंगी। इसके लिए योगी का बहुत-बहुत आभार है। -अनीता मिश्रा
बुजुर्गों के सामने तीर्थ यात्रा न जा पाने का सबसे कारण आर्थिक दिक्कत होती है। अब बिना किसी बैसाखी के हम बुजुर्ग महिलाएं भी आजादी से यात्रा कर सकूंगी। -फूल कुमारी
