Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कार्याें में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई' जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभागीय बैठक में दी चेतावनी

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 08:31 PM (IST)

    जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभागीय कार्याें, निर्माण योजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने कहा कि लापर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभागीय कार्याें, निर्माण योजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने कहा कि लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारी एवं कार्मिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

    मंगलवार को उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग मुख्यालय में हुई शारदा संगठन की बैठक में जलशक्ति मंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों की निर्माण कार्य के पूर्व की स्थिति एवं पश्चात की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि सरकार की प्राथमिकता सिंचाई परियोजनाओं को समय से पूरा कर किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाना है।

    जल्द ही वह खुद निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण करेंगे, जिससे जमीनी स्तर पर कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन हो सकेगा। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या अनियमितता की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष होनी चाहिए। बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अनिल गर्ग, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग संदीप कुमार, प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- बलरामपुर अस्पताल को बनाया जाएगा मेडिकल कॉलेज, ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल प्रशासन से मांगा प्रस्ताव

    खबरें और भी