यूपी के ऋणधारक किसानों को राहत, प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने की तारीख बढ़कर हुई 10 सितंबर
उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी गई है। ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना।
HighLights
खरीफ फसल बीमा की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी।
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने लिया फैसला।
कृषि मंत्री ने पात्र किसानों से लाभ उठाने की अपील की।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के ऋणधारक किसान अब खरीफ फसलों का बीमा 10 सितंबर तक करा सकते हैं। राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व चयनित जिलों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी किसानों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभी पात्र किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक प्रदेश के 69.22 लाख लाभार्थी किसानों को 6,119.93 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी जा चुकी है।
पिछले खरीफ सीजन में 20.63 लाख बीमित कृषकों में से 7.27 लाख किसानों को 808.56 करोड़ रुपये और रबी सत्र 2025-26 में 1.67 लाख किसानों को 134.60 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। सरकार ने वर्ष 2026-27 में भी इन योजनाओं को लागू किया है।
केंद्र द्वारा बीमा की तिथि बढ़ाने जाने की सूचना सभी बैंकों और संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। पात्र ऋणी किसानों से कहा गया है कि वे बिना विलंब अपनी बैंक शाखा से संपर्क कर बीमा करा लें।
यह भी पढ़ें- भागलपुर में बरसेगा 'हरा सोना': 50-60 रुपये वाले नारियल से बदलेगी किसानों की किस्मत, 5 साल में कमाई ही कमाई!
