Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में शराब की दुकानों के आवंटन का दूसरा चरण शुरू, ऑनलाइन आवेदन के ल‍िए 6 अप्रैल तक मौका

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 07:29 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में शराब और भांग की दुकानों के आवंटन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। पहले चरण के बाद बची 1506 फुटकर दुकानों के लिए आबकारी विभाग ने आवेदन मां ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. दूसरा चरण शुरू, 1506 दुकानों का आवंटन शेष।

    2. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल।

    3. ई-लॉटरी द्वारा 9 अप्रैल को होगा आवंटन।

    राज्‍य ब्‍यूरो, लखनऊ। राज्य में शराब व भांग की दुकानों के आवंटन का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू हो गया है। पहले चरण की ई-लॉटरी के बाद 1506 फुटकर दुकानों का आवंटन शेष रह गया है। इसके लिए आबकारी विभाग ने शराब व्यापारियों से आवेदन मांगे हैं।

     

    दूसरे चरण के लिए छह अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सात अप्रैल को आवेदन का परीक्षण किया जाएगा और नौ अप्रैल को संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा निर्धारित स्थलों पर ई-लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन किया जाएगा।

    आबकारी विभाग द्वारा दुकानों के आवंटन को लेकर संबंधित राशि जमा कराने के लिए व्यापारियों को 15 अप्रैल तक का समय देगा। व्यापारी exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    आबकारी विभाग द्वारा पिछले वर्ष की आबकारी नीति में शराब व्यापारियों को दो वर्षों के लिए दुकानों का लाइसेंस देने का निर्णय किया था। राज्य की 27,410 दुकानों में से 1506 दुकानें छोड़कर बाकी की दुकानों के लाइसेंस पिछले वर्ष जिन व्यापारियों ने लिया था उन्होंने इस वर्ष भी उनका नवीनीकरण करा लिया है। नतीजतन दूसरे चरण में केवल 1506 दुकानों का किया जाना है।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में IPL 2026 के पहले मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी,  2000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात; ड्रोन से होगी न‍िगरानी

    खबरें और भी