विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Lok Sabha Election: भाजपा के चुनाव प्रचार रथ को रफ्तार देंगे मोदी-योगी, यह नेत्री लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

Published: Thu, 28 Mar 2024 08:06 AM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2024 08:08 AM (IST)

UP Lok Sabha Electionभाजपा ने निर्वाचन आयोग को उप्र के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। इस सूची ...और पढ़ें

UP Lok Sabha Election भाजपा ने निर्वाचन आयोग को उप्र के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है।
UP Lok Sabha Election भाजपा ने निर्वाचन आयोग को उप्र के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। UP Lok Sabha Election  लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की कमान सरकार और संगठन मिलकर संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तीन राज्यों के मुख्यमंत्री प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देंगे।

भाजपा ने निर्वाचन आयोग को उप्र के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। इस सूची में भाजपा सांसद मेनका गांधी और उनके सांसद पुत्र वरुण गांधी के नाम शामिल नहीं हैं।

पार्टी ने स्टार प्रचारकों के चयन में उनकी लोकप्रियता के साथ ही सामाजिक और जातीय समीकरण का भी ख्याल रखा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव प्रचार के लिए उप्र को मथेंगे। भाजपा के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री भी जुटेंगे तो संगठन के पदाधिकारी भी।

इसे भी पढ़ें- यूपी में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी और पूर्वी जिलों में बारिश के आसार

केंद्रीय मंत्रियों में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी व पीयूष गोयल तथा राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा और संजीव कुमार बालियान पार्टी के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे। वहीं राज्य सरकार के मंत्रियों में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, धर्मपाल सिंह, जयवीर सिंह, चौधरी लक्ष्मी नारायण, सुनील शर्मा, बेबी रानी मौर्य, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप, असीम अरुण व कपिल देव अग्रवाल तथा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर, जसवंत सैनी व दानिश आजाद अंसारी चुनाव प्रचार में पसीना बहाएंगे। फिल्म अभिनेत्री तथा मथुरा से भाजपा की सांसद व प्रत्याशी हेमा मालिनी भी चुनाव प्रचार में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी।

संगठन के पदाधिकारियों में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुरेन्द्र सिंह नागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य व सतेन्द्र सिसोदिया और एमएलसी अश्विनी त्यागी भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर बाल संप्रेक्षण गृह में पड़ा छापा तो मचा हड़कंप, पुलिस ने बरामद की ऐसी चीज जानकर हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।