Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में अंतिम चरण में 15 अगस्त की तैयारियां, जिलाधिकारी ने लिया जायजा

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 12:06 AM (IST)

    लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिसका जिलाधिकारी विशाख जी ने विधान भवन के सामने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ...और पढ़ें

    डीएम ने किया निरीक्षण।

    डीएम ने किया निरीक्षण।

    HighLights

    1. जिलाधिकारी ने विधान भवन के सामने तैयारियों का निरीक्षण किया।

    2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

    3. शहीद स्मारक पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाख जी ने बुधवार को विधान भवन के सामने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

    उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से और बेहतर ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। समारोह का पूर्वाभ्यास गुरुवार सुबह 8:15 बजे होगा।

    जिलाधिकारी ने मंच, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा, सफाई, बिजली, यातायात और पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर जवानों और शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

    उन्होंने नगर निगम और एलडीए को प्रमुख मार्गों, सरकारी भवनों और महत्वपूर्ण स्थलों पर फसाड लाइटिंग व सजावट की व्यवस्थाएं पूरी तरह चालू रखने के निर्देश दिए।

    कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल कैंप, फायर ब्रिगेड, पेयजल और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। जिलाधिकारी ने ऐतिहासिक इमारतों, चौराहों, पार्कों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई व सजावट समय से कराने के निर्देश दिए।

    विद्यालयों में निबंध, वाद-विवाद, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहीद स्मारक स्थित गांधी भवन में शाम पांच से 6:30 बजे तक सर्वधर्म प्रार्थना सभा और शाम सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह होगा। गया है।