विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Modi 3.0: मोदी के तीसरे मंत्रिमंडल में घटेगी यूपी की हिस्सेदारी, एनडीए में इन नेताओं काे बनाया जा सकता है मंत्री!

Published: Sun, 09 Jun 2024 07:14 AM (IST)

Modi 3.0 UP Update News जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए मोदी मंत्रिमंडल में नवनिर्वाचित लोकसभा ...और पढ़ें

UP News: मोदी के तीसरे मंत्रिमंडल में घटेगी यूपी की हिस्सेदारी, इन नेताओं काे बनाया जा सकता है मंत्री
UP News: मोदी के तीसरे मंत्रिमंडल में घटेगी यूपी की हिस्सेदारी, इन नेताओं काे बनाया जा सकता है मंत्री

HighLights

  1. मोदी सरकार 2.0 में प्रधानमंत्री सहित 15 मंत्री थे उत्तर प्रदेश से
  2. एनडीए के सहयोगी दलों से अनुप्रिया व जयंत का मंत्री बनना तय

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार 3.0 में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी घटती दिख रही है। मोदी सरकार 2.0 में राज्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा 14 मंत्री थे। इनमें से सात मंत्री चुनाव हार गए हैं। माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश से दस से कम मंत्री ही मोदी मंत्रिमंडल में जगह पाएंगे।

इनमें भाजपा से राजनाथ सिंह के अलावा एनडीए के सहयोगी दलों से रालोद के जयंत चौधरी और अपना दल (एस) से अनुप्रिया पटेल का मंत्री बनना तय है। अठारहवीं लोकसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा के 33 और सहयोगी दलों के तीन सांसद जीते हैं।

सूत्र बताते हैं कि योगी सरकार में लोक निर्माण मंत्री और पीलीभीत से सांसद बने जितिन प्रसाद, देवरिया से सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के अलावा राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजयेपी में से किसी को मौका मिल सकता है। भाजपा को अपने प्रभार वाले राज्य में अच्छी सफलता दिलाने पर बाजपेयी के अलावा राधा मोहन दास अग्रवाल व विजय पाल सिंह तोमर को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है।

इनको दिया जा सकता है मंत्रिमंडल में स्थान

वंचित समाज से आने वाले हाथरस से सांसद चुने गए योगी सरकार में राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि, दूसरी बार सांसद बने अरुण कुमार सागर, अशोक रावत व जय प्रकाश के अलावा राज्यसभा सदस्य डा. के लक्ष्मण में से किसी को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः हो गया फैसला...यूपी की ये सीट छोड़ेंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव; उप चुनाव के लिए लालू यादव के दामाद का नाम सबसे आगे

बुंदेलखंड क्षेत्र से आने वाले राज्यसभा सदस्य बाबू राम निषाद के नाम की भी चर्चा है। मीरजापुर से तीसरी बार अपना दल (एस) से चुनाव जीतने वाली अनुप्रिया पटेल को फिर मंत्रिमंडल में जगह मिलनी तय है।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: 'जयंत चौधरी को दिलाई जाए कैबिनेट मंत्री की शपथ, बढ़ेगा किसानों का सम्मान', यूपी के इस जिले से उठी मांग

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जाटों को प्रतिनिधित्व देने के लिए एनडीए के सहयोगी दल रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी को मंत्रिमंडल में जगह मिलना पक्का है।

ये हारे चुनाव

मोदी सरकार 2.0 में मंत्री रहे महेंद्र नाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, अजय मिश्रा टेनी, संजीव बलियान, साध्वी निरंजन ज्योति, भानु प्रताप वर्मा व कौशल किशोर इस बार चुनाव हार गए हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।