यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हो गया फैसला...यूपी की ये सीट छोड़ेंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव; उप चुनाव के लिए लालू यादव के दामाद का नाम सबसे आगे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा के संसदीय दल का नेतृत्व करेंगे। पार्टी के संसदीय दल का नेता चुने जाने के साथ ही साफ हो गया है कि ...और पढ़ें

HighLights
- करहल से भाजपा के प्रो. एसपी बघेल को हराकर विधायक बने थे अखिलेश यादव
- करहल में होगा उपचुनाव, सपा से लड़ सकते हैं तेजप्रताप
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद बनने के बाद करहल विधानसभा सीट छोड़ने जा रहे हैं। शनिवार को अखिलेश यादव के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है। वर्ष 2022 में अखिलेश यादव ने अपना पहला विधानसभा चुनाव करहल विधानसभा सीट से लड़ा था।
अखिलेश यादव भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को 66 हजार वोटों के अंतर से हराकर विधायक बने थे। उनके सीट छोड़ने के बाद सीट पर उपचुनाव की घोषणा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ेंः UP News: मुख्तार के बेटे अब्बास पिता की प्रार्थना सभा में होंगे शामिल, पैरोल मिलने के बाद कासगंज से गाजीपुर रवाना
सपा की टिकट के दावेदारों की दौड़ में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव का नाम सबसे आगे है। तेज प्रताप यादव को अखिलेश यादव ने इस लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से प्रत्याशी बनाया था। बाद में कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर उन्होंने तेज प्रताप को हटाकर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया था।