Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में भीषण गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 04:58 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गर्मी का दौर जारी है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश में भारी मानसूनी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

    कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट।

    कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट।

    HighLights

    1. पूर्वी यूपी में 17-22 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना।

    2. पश्चिमी यूपी में 19-22 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट।

    3. किसानों को खेतों में जलभराव रोकने के उपाय करने की सलाह।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई जगहों पर गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के लोगों गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, जल्द ही प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान जैसी स्थिति दर्ज की गई। कई जिलों में भीषण गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना पड़ा। वहीं, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 17 और 18 जुलाई को और फिर 22 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 19 से 21 जुलाई के बीच मूसलाधार बारिश हो सकती है।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 19 से 22 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली भी गिरने की संभावना जताई गई है। इन दौरान लोगों को बिना काम के बाहर जाने से बचने की सलाह भी दी गई है।

    खबरें और भी

    अगले सात दिनों का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 18 से 22 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी इलाकों में 19 से 22 जुलाई के दौरान मूसलाधार बारिश की अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान धान, मक्का, तिल और अरहर के खेतों में पानी जमा होने से रोकने के उचित उपाय करने की सलाह दी गई है।

    यह भी पढ़ें- आषाढ़ में जेठ सी तपिश… प्रयागराज और झांसी बने सबसे गर्म शहर, मानसून ने कहां लगाया ब्रेक? लेटेस्ट अपडेट