अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक स्थगित
UP Vidhanmandal Monsoon Session: सपा और कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया। सपा कार् ...और पढ़ें

विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया
HighLights
उत्तर प्रदेश विधानमंडल मानसून सत्र का पहला दिन
पोर्टिको में लगभग 45 मिनट तक जमे रहे विरोध-प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सदस्य
विधानसभा में समाजवादी पार्टी नेता दानपेटी में चिल्लर भरकर पहुंचे
सपा व कांग्रेस का चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले ही दिन सोमवार को विपक्ष ने श्रीराम मंदिर चंदा चोरी, नीट परीक्षा पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज के साथ ही अन्य मुद्दों पर विधान भवन पोर्टिको में सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सत्र के पहले दिन विधानसभा में देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने कई मुद्दों पर अपनी एकजुटता दिखाई। हाथों में नारे लिखे तख्तियां लेकर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर लगातार नारेबाजी करते रहे। विपक्षी सदस्यों ने कहा कि सरकार श्रीराम मंदिर चंदा चोरी और जनता से जुड़े अन्य मुद्दों पर जवाब देना नहीं चाहती है, इसीलिए महज चार दिन का सत्र आहूत किया है।
विपक्ष ने सुबह 10.10 बजे से ही विधान भवन पोर्टिको में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। पोर्टिको के पास चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष यह विरोध प्रदर्शन 10.55 बजे तक चला। नारे लिखे तख्तियों और नारेबाजी से अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर सरकार को घेरने की कोशिश की। टीन की दान पेटी बनवाकर भी ले गए थे।
तख्तियों पर लिखे गए नारों में श्रद्धा का रामधन भाजपा ने किया गबन, चंदा चोर गद्दी छोड़, चढ़ावा चोरों गद्दी छोड़ो, चोर लुटेरे कहां मिलेंगे भारतीय जनता पार्टी में, 68,500 शिक्षक भर्ती आरक्षण लागू करो, नीट है या चीट है, भाजपा हटाओ बिटिया बचाओ आदि शामिल थे।
खबरें और भी
सपा सदस्य डा. आरके वर्मा ने कहा कि जनता से जुड़े सवालों से बचने के लिए प्रदेश सरकार ने महज चार दिन का मानसून सत्र आहूत किया है। प्रभु श्रीराम का नाम लेकर सत्ता में आई भाजपा सरकार श्रीराम धन की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो देश की सुरक्षा और बहु बेटियों की सुरक्षा कैसे करेगी।
हम सदन में चढ़ावा चोरी, किसानों की खाद, छात्रों व लाठी, पेपर लीक, आरक्षण चोरी, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाएंगे। सपा सदस्य कमाल अख्तर ने कहा कि किसानों को एक एकड़ भूमि पर महज एक बोरी खाद दी जा रही है। सोसाइटियों पर भाजपा के लोग काबिज हैं।
बिजली का निजीकरण क्यों, सरकार इस पर जवाब दे। मुख्य्मंत्री के विभागों में ही बजट लैप्स हो रहे हैं। भाजपा इन तमाम सवालों पर भागना चाहती है। सदन की कार्यवाही कम से कम 15 दिन तक चलनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सदस्य अराधाना मिश्रा ‘मोना’, सपा सदस्य ओम प्रकाश सिंह, सचिव यादव, अतुल प्रधान, संग्राम यादव, डा. रागिनी सोनकर सहित दर्जनों सदस्य शामिल थे।