यूपी के 23 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार के बाद थमेगा मानसून का दौर
UP Weather: प्रदेश में जारी बारिश का दौर सोमवार के बाद थमने की संभावना है, जिसके बाद मानसून धीरे-धीरे कमजोर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
रविवार को 23 जिलों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के दौर पर अब ब्रेक लगने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक कुछ इलाकों में वर्षा जारी रह सकती है, लेकिन इसके बाद मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा। नौ सितंबर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
बारिश थमने के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी और उमस का असर बढ़ सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार रविवार को हरदोई और अंबेडकरनगर समेत पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 23 जिलों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।
सोमवार को आठ जिलों में तेज बारिश के आसार
सोमवार को बहराइच, लखीमपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। इसके बाद वर्षा की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। राजधानी लखनऊ में शनिवार को सुबह बादलों की आवाजाही रही और बाद में धूप निकलने से तापमान बढ़ गया। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले तीन डिग्री अधिक रहा।
7 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सितंबर में उत्तर प्रदेश समेत देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। सामान्य तौर पर 17 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई शुरू मानी जाती है। फिलहाल इस बार मानसून की विदाई की समयसीमा में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। बारिश कम होने के बाद तापमान बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।
