Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP NEET UG की ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए आज से पंजीकरण, मदद के लिए 5 हेल्पलाइन नंबर जारी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:09 AM (IST)

    प्रदेश के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश के लिए नीट-2026 की प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग आज से शुरू हो रही है। ...और पढ़ें

    UP NEET UG Counselling 2026 |

    UP NEET UG Counselling 2026 |

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) के जरिए प्रदेश के सरकारी, निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस, बीडीएस कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग आज से शुरू होगी। छात्रों को पंजीयन के समय ही दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

    चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमई) नेहा शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया आज दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर 12 अगस्त को दो बजे दिन तक चलेगी। पंजीकरण एवं धरोहर (सिक्योरिटी) राशि 12 अगस्त की शाम पांच बजे तक जमा की जा सकेगी।

    डीजीएमई ने स्पष्ट किया काउंसिलिंग राज्य के सरकारी, निजी मेडिकल, डेंटल कॉलेजों तथा चिकित्सा विश्वविद्यालयों में संचालित एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों की राज्य कोटा सीटों से संबंधित है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर औपचारिकताएं पूर्ण करनी होंगी।

    काउसिलिंग से जुड़ी सूचनाएं, दिशा-निर्देश और यूपीनीट एवं डीजीएमई की वेबसाइट पर भी जारी होगी। छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं।

    ये है हेल्पलाइन नंबर

    चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी समस्या के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नम्बर- 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 पर संपर्क किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- नीट यूजी की काउंसलिंग चार अगस्त से शुरू होगी, एनटीए का एलान-अकादमिक सत्र आठ सितंबर से शुरू होगा