Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, इस बार मतदाताओं को दी गई नौ अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Wed, 10 Jun 2026 01:44 PM (IST)

    UP Panchayat Chunav-2026: जिला स्तर पर मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया है। ...और पढ़ें

    अब पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।

    अब पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव का अपडेट, जिला स्तर पर मतदाता सूची प्रकाशित

    2. हाई कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से पंचायत चुनाव समय पर न होने पर जताई थी नाराजगी

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया है। जिलों में जिला स्तर पर मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। आयोग ने 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची जारी की थी, जिसमें 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए थे। आयोग ने जिला स्तर पर मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है।

    उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला स्तर पर अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। जिला स्तर पर मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची हर जिले में डीएम जारी कर रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग आंकड़े कंपाइल करेगा।

    दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया है। इस बार मतदाताओं को नौ अंकों का नया स्टेट वोटर नंबर भी दिया गया है, जिससे पहचान और चुनावी प्रबंधन की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद पंचायत चुनाव की अधिसूचना और चुनाव कार्यक्रम को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

    बीते दिनों पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान लगभग 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जबकि 40.19 लाख नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद तकनीकी कारणों से इसे डाउनलोड करने में कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं। संबंधित विभाग समस्या के समाधान के प्रयास में लगा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP में ग्राम प्रधान पहली बार बनेंगे प्रशासक, पंचायत चुनाव होने तक कार्यकाल; CM योगी आदित्यनाथ ने दी हरी झंडी

    बीते दिसंबर में जारी अनंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या पिछले पंचायत चुनाव की तुलना में 40.19 लाख अधिक थी। अंतिम मतदाता सूची तैयार करने में आयोग को कुल 169 दिन लगे और हाई कोर्ट ने भी पिछले दिनों आयोग से पंचायत चुनाव समय पर न होने पर नाराजगी जताते हुए पूछा था कि चुनाव कब होंगे। कोर्ट ने इसकी तारीख भी मांगी थी। ऐसे में अब पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- UP पंचायत चुनाव में हरे रंग के बैलेट पेपर पर लिखा जाएगा प्रधानों का भाग्य, सफेद मतपत्र से चुने जाएंगे सदस्य