UP Police Exam 2026 LIVE: दूसरी शिफ्ट का पेपर शुरू, परीक्षा केंद्रों पर हाई लेवल की हो रही निगरानी
UP Police Constable Exam 2026 LIVE | उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है। ये एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया गया है। परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी।

UP Police Constable Exam | यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। UP Police Exam 2026 LIVE | उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून यानी कुल तीन दिनों तक चलेगी। सोमवार से दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों पर जूते की बजाय चप्पल पहनकर आएं।
परीक्षा को लेकर यूपी पुलिस प्रशासन पर अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी ने सिपाही अभ्यर्थियों के लिए बसों में किराये पर 50 फीसदी की छूट का एलान भी किया है।
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट से 16 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए करीब 32,679 पदों को भरा जाना है.
एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक है। दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 तक होगा।
UP Police Exam LIVE: दूसरी पाली की परीक्षा शुरू
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू हुई। सुबह पाली की परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक हुई। अब दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे से शुरू हो गई है।
आगरा में पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में पहली पाली में 2,953 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
उत्तर प्रदेश पुलिस लिखित परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहली पाली की पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा संपन्न हो गई। पहली पाली में 2,953 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। आगरा के कुल 28 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
रामपुर में पहली पाली में 910 अभ्यर्थियों ने छोड़ी आरक्षी की परीक्षा
UP Police Exam 2026 LIVE: रामपुर में पहली पाली में 910 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। 3218 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिले भर में 16 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। 32,679 पदों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा का आयोजन किया गया है। यह परीक्षा 10 जून तक चलेगी।
हाथरस में सीएम के आदेश के बावजूद पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों से वसूला पूरा किराया
प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत किराये में छूट दिए जाने के आदेश के बावजूद हाथरस डिपो की एक बस में अभ्यर्थियों से पूरा किराया वसूलने का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि बस चालक को वाहन सीधे सादाबाद कोतवाली ले जाना पड़ा।
मुरादाबाद में पहली पारी में 2927 ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा में मुरादाबाद में 2927 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 9457 ने परीक्षा दी। जिले में तीनों दिन के लिए 74 हजार 304 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
UP Police Exam: यूपी सिपाही भर्ती की पहली शिफ्ट का एग्जाम खत्म
यूपी सिपाही भर्ती की पहली शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 12 बजे खत्म हो गया है। अब दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगा।
गोरखपुर में दूसरी पाली के लिए समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी
UP Police Constable Exam 2026 LIVE: गोरखपुर में पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने तक जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थी समय से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं।

बस्ती में डीएम-एसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा
बस्ती के 17 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हुई। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी के. ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
UP Police Exam LIVE: कंट्रोल रूम से हो रही लाइव मॉनिटरिंग
महराजगंज में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रारंभ हो गया था। प्रवेश पत्रों की जांच, ई-केवाईसी आधारित पहचान सत्यापन तथा सघन सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग हो रही है।

हाथरस में 13 केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा
हाथरस में सिपाही भर्ती परीक्षा दो पालियों में बागला महाविद्यालय, सरस्वती इंटर कॉलेज, अक्रूर इंटर कालेज, रामबाग सहित 13 केंद्रों पर कराई जा रही है। इसमें तीन दिन 30640 परीक्षार्थी शामिल हो रही हैं। केंद्रों पर चेकिंग के दौरान जूते, मौजे, ब्लूटुथ, अंगूठी, चेन, कुंडल सहित सभी आभूषण उतरवा दिए गए।

UP Police Constable Exam: 16 केंद्रों पर अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम
मथुरा में 16 केंद्रों पर सोमवार को शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा। 6240 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। तीन दिनों तक दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है।
UP Police Exam 2026 LIVE: छह केंद्रों पर तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू
फिरोजाबाद में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार से शहर के छह केंद्रों पर शुरू हो गई। यह 10 जून तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिदिन दो पारियों में होगी। प्रत्येक पारी में 2208- 2208 अभ्यर्थी शामिल हाेंगे। पहली पारी की परीक्षा नौ बजे से शुरू हुई।
मुरादाबाद में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दे रहे सिपाही भर्ती परीक्षा
UP Police Exam 2026 LIVE| उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मुरादाबाद में केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं। जिले में तीनों दिन के लिए 74 हजार 304 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

UP Police Exam 2026 LIVE: सीएम योगी ने अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने शुभकामनाएं दी हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 8, 2026
पूर्ण आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए। आपकी मेहनत अवश्य सार्थक होगी। @UPGovt ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा आयोजन…
अमरोहा में बायोमैट्रिक जांच से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में मिल रहा प्रवेश
अमरोहा में आज सुबह दस बजे से जिले में 10 केंद्रों पर यूपी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा को शांति से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक जगह पुलिस का कड़ा पहरा बैठाया गया है। 200 कैमरों की निगरानी में अभ्यर्थी रहेंगे। तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में 28224 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

देवरिया में 9,984 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम
UP Police Exam 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2025 की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है। देवरिया में 12 केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों की जांच एवं सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

अलीगढ़ में 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजन
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा अलीगढ़ जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी।