यूपी में 9 साल में 289 बदमाश एनकाउंटर में ढेर, मेरठ जोन में हुई सबसे अधिक मारे गए 97 अपराधी
भाजपा सरकार के नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 289 अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है। मेरठ जोन में सर्वाधिक 97 अपराधी मारे गए, जबकि गाजियाबाद क ...और पढ़ें
-1779115535894_m.webp)
तस्वीर एआई से बनाई गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा सरकार के शासनकाल में मेरठ जोन की पुलिस ने पिछले नौ वर्षों में सबसे अधिक 97 अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ (एनकाउंटर) में ढेर किया है। वहीं, वाराणसी जोन में 29 अपराधियों को ढेर किया गया, जबकि पुलिस कमिश्नरेट में गाजियाबाद सबसे आगे रहा है। गाजियाबाद में 18 अपराधी मारे गए हैं।
उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए सरकार के निर्देश पर पुलिस ने नौ वर्षों में 289 अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है, जबकि 34,253 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नौ वर्षों में सबसे अधिक मुठभेड़ मेरठ जोन में दर्ज की गईं हैं।
मेरठ जोन में हुई 4,813 मुठभेड़ में 8,921 अपराधी दबोचे गए, जबकि 3,513 अपराधी घायल हुए। वहीं अपराधियों के साथ मुठभेड़ के दौरान 477 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और दो पुलिसकर्मी बलिदानी हो गए। वहीं पुलिस मुठभेड़ के मामले में वाराणसी जोन दूसरे स्थान पर रहा है। वाराणसी जोन में 1,292 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 2,426 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान 907 अपराधी और 104 पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं अपराधियों के साथ मुठभेड़ के मामले में आगरा जोन तीसरे स्थान पर है। आगरा में 2,494 मुठभेड़ में 5,845 अपराधियों को दबोचा गया। इस दौरान 968 अपराधी घायल हुए जबकि 24 अपराध मार गिराए गए। मुठभेड़ के दौरान 62 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस कमिश्नरेट में कानपुर जोन में 791 मुठभेड़ में 12, लखनऊ कमिश्नरेट में 147 मुठभेड़ में 12 और प्रयागराज में 643 मुठभेड़ों में 11 अपराधियों को मारा गया।