Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Police Transfer: यूपी में सात PPS अफसरों के तबादले, अजय कुमार सिंह को गाजियाबाद कमिश्ररेट में तैनाती

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 08:50 AM (GMT+05:30)

    IPS And PPS Transfer List Update डिप्टी एसपी के तबादले इस बार किए गए हैं। रवि कुमार सिंह को गाजियाबाद कमिश्नरेट से गोरखपुर भेजा गया है। माना जा रहा है ...और पढ़ें

    UP News: सात पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए गए हैं।
    UP News: सात पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

    HighLights

    1. अनिल कुमार वर्मा पीटीसी, सीतापुर से रेलवे, मुरादाबाद भेजे
    2. दरवेश कुमार गोरखपुर भेजे गए

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। पुलिस विभाग में आईपीएस अधिकारियों के साथ ही पीपीएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। डीजीपी मुख्यालय ने सात पुलिस उपाधीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। डीजीपी मुख्यालय में तैनात अजय कुमार सिंह को गाजियाबाद कमिश्ररेट में तैनाती दी गई है!

    नाम -                         वर्तमान तैनाती -                                                      नवीन तैनाती

    रवि कुमार सिंह - गाजियाबाद कमिश्नरेट - गोरखपुर

    अजय कुमार सिंह - चुनाव प्रकोष्ठ, डीजीपी मुख्यालय - गाजियाबाद कमिश्नरेट

    दरवेश कुमार - सिद्धार्थनगर - गोरखपुर।

    नितिन तनेजा - गोरखपुर - वाराणसी कमिश्नरेट।

    देवी दयाल - रेलवे, मुरादाबाद - एलआइयू, गोरखपुर।

    अनिल कुमार वर्मा - पीटीसी, सीतापुर - रेलवे, मुरादाबाद।

    संजय सिंह - 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर - बस्ती।

    अभी दो दिन पहले की आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। एसपी केशव कुमार व राम नयन सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई थी। महेंद्र पाल सिंह को एसपी क्राइम व शिवाजी को एसपी तकनीकी सेवाएं के पद पर नियुक्त किया था।

    ये भी पढ़ेंः सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा; पैसे लेकर करवा दी विवाहितों की शादी

    हाजी याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज फिर मुश्किल में, धाेखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज; दारोगा और मुंशी निलंबित

    10 अपर पुल‍िस अधीक्षकों के क‍िए गए थे तबादले

    बता दें, पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। इससे पहले शासन ने 11 जुलाई को 10 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले थे। एएसपी कुंभ मेला के पद पर भी दो अधिकारियों की भी तैनाती की गई। डीजीपी मुख्यालय ने ट्रांसफर ल‍िस्‍ट जारी की थी। 

    खबरें और भी