विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाजी याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज फिर मुश्किल में, धाेखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज; दारोगा और मुंशी निलंबित

Published: Sun, 11 Aug 2024 07:47 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2024 07:53 AM (IST)

Haji Yakub Qureshi Update News पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इस ...और पढ़ें

हाजी याकूब कुरैशी और उसका बेटा फिरोज। फाइल फोटो।
हाजी याकूब कुरैशी और उसका बेटा फिरोज। फाइल फोटो।

HighLights

  1. एसएसपी विपिन तांडा ने दो पुलिसकर्मियों की संदिग्ध भूमिका होने पर लिया एक्शन
  2. एसपी सिटी को सौंपी दोनों के खिलाफ जांच

जागरण संवाददाता, मेरठ। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के पासपोर्ट के नवीनीकरण प्रकरण में शनिवार को कार्रवाई हुई। एसओ मेडिकल सूर्यद्वीप विश्नोई ने फिरोज उर्फ भूरा के खिलाफ कूट रचित फर्जी दस्तावेज पेश कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसएसपी विपिन ताडा ने दारोगा रतिभान व थाने के मुंशी लोकेश कुमार की भूमिका संदिग्ध मानी और दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ एसपी सिटी जांच कर रहे हैं।

पिछले शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पूर्व मंत्री याकूब के बेटे फिरोज को दुबई जाते समय पकड़ा था। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है। एयरपोर्ट अथारिटी ने बाद में फिरोज को खरखौदा पुलिस को सौंप दिया था। उसके पास से पासपोर्ट मिला था।

नवीनीकरण के लिए कराया आवेदन

जांच में पता चला फिरोज ने मिलीभगत कर पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन कराया। आवेदन में कागजात सराय बहलीम थाना कोतवाली के लगाए गए, जबकि थाने के कालम में कोतवाली के बजाय मेडिकल कर दिया। पासपोर्ट सेल में जांच मेडिकल थाने भिजवाई गई। वहां पर तैनात दारोगा रतिभान ने बिना जांच के छह मार्च 2024 को फिरोज के पासपोर्ट पर ओके रिपोर्ट लगाकर गाजियाबाद पासपोर्ट आफिस भेज दी। वहां से पासपोर्ट जारी कर दिया।

हाजी याकूब कुरैशी का बेटा।

पुलिस जांच में खुली ये बातें

पुलिस की जांच में पता चला कि फिरोज के अलावा इमरान और फिरोज के बच्चों के भी पासपोर्ट जारी किए जा चुके हैं। उन पासपोर्ट पर रिपोर्ट कोतवाली थाना पुलिस ने लगाई थी। शुक्रवार को एसपी सिटी कार्यालय में पासपोर्ट सेल में तैनात पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए थे।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: विधानसभा उपचुनाव के लिए मायावती आज बनाएंगी रणनीति, पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे प्रदेश के पदाधिकारी

ये भी पढ़ेंः UP Weather: लखनऊ-गोरखपुर सहित 30 जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

एसएसपी ने दारोगा रतिभान और मुंशी लोकेश कुमार को किया सस्पेंड

शनिवार को पूरे ही मामले पर एसएसपी विपिन ताडा ने फिरोज के पासपोर्ट नवीनीकरण की संस्तुति करने वाले दारोगा रतिभान, थाने के मुंशी लोकेश कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी की रिपोर्ट के आधार पर दारोगा, मुंशी के अलावा पासपोर्ट सेल व अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।