Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: देवरिया हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा, राय ने कहा- मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर...

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 10:35 PM (IST)

    कांग्रेस के जोनल सांगठनिक सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। देवरिया में जमीन के विवाद ...और पढ़ें

    UP Politics: देवरिया हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा
    UP Politics: देवरिया हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा

    HighLights

    1. कांग्रेस के जोनल सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
    2. 15 जिलों के पदाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति

    संवाद सूत्र, सीतापुर। कांग्रेस के जोनल सांगठनिक सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। देवरिया में जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या को कानून व्यवस्था की विफलता करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देकर गोरखपुर के मठ में बैठ जाना चाहिए। 

    उत्सव गेस्ट हाउस में सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि मेहनत जारी रखें, लोकसभा चुनाव को केवल सात माह शेष बचे हैं। जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। 

    देश में परिवर्तन लाकर रहेगी कांग्रेस

    कहा कि कांग्रेस देश में परिवर्तन लाकर रहेगी। हमारे कार्यकर्ता परिश्रमी व जिताऊ हैं। यह चुनाव कांग्रेस की सांगठनिक क्षमता को पुन: साबित करेंगे। पश्चिम प्रदेश बनाने के केंद्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान की मांग पर बोले भाजपाई आपस में ही लड़ रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में परिवर्तन निश्चित है। 

    इसके बाद उन्होंने सीतापुर, लखीमपुर, बहराइच, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा जिले के पदाधिकारियों से जिलेवार चर्चा कर उनकी सांगठनिक मजबूती और लोकसभा चुनाव की तैयारी की भी टाेह ली। 

    नैमिषारण्य पहुंचकर उन्होंने चक्रकुंड में किया स्नान 

    इससे पहले नैमिषारण्य पहुंचकर उन्होंने चक्रकुंड में स्नान किया और मां ललिता देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। काफिला रोकने को लेकर एएसपी एनपी सिंह, सीओ सुशील कुमार से कार्यकर्ताओं की बहस भी हुई। 

    इस मौके पर प्रदेश संगठन प्रभारी अनिल यादव, प्रभारी (प्रशासन) दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी़, शिवशंकर शुक्ल समेत महासचिव, सचिव, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    ‘कांग्रेस से डरी सरकार, करवा रही वाहनों का चालान’  

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका सीतापुर में कार्यक्रम होने की सूचना पर योगी सरकार चिंतित हो गई है। अचानक तीन दिन के अंदर मुख्यमंत्री व राज्यपाल का कार्यक्रम नैमिषारण्य में लगाया गया। उन्हें नैमिषारण्य जाने से तीन स्थान पर रोकने की कोशिश की गई। हमारी भी धार्मिक भावनाएं हैं, क्या हमें दर्शन का अधिकार नहीं है। 

    यह भी पढ़ें: यूपी कांग्रेस ने सपा पर बोला डायरेक्ट हमला, लोस चुनाव पर भी खोले पत्ते; राय ने कहा- नहीं करनी चाहिए थी ये गलती

    पुलिस व प्रशासन से इसकी वजह पूछी जानी चाहिए। आरोप लगाया कि सरकार के निर्देश पर कार्यकर्ताओं के आठ वाहनों का चालान किया गया। नैमिषारण्य में सपा, भाजपा के बड़े चेहरों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के आने के सवाल पर कहा कि पहल कांग्रेसी करते हैं, अन्य लोग उसे फॉलो करते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP: यूपी में पौने दो करोड़ परिवारों ने उठाया इस योजना का लाभ, अब बुजुर्गों की बारी - डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश