यूपी में पॉलिटेक्निक की 80638 सीटें खाली, अभ्यर्थियों को एडमिशन का मिलेगा एक और मौका, होगी अतिरिक्त काउंसलिंग
पालिटेक्निक संस्थानों में पांच चरणों की काउंसलिंग के बाद भी 80,638 डिप्लोमा इंजीनियरिंग सीटें खाली हैं। इन रिक्त सीटों को ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
यूपी पॉलिटेक्निक में 80,638 डिप्लोमा सीटें रिक्त।
पांच चरणों की काउंसलिंग के बाद भी सीटें खाली।
21 अगस्त से छठे-सातवें चरण की अतिरिक्त काउंसलिंग।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पालिटेक्निक संस्थानों में पांच चरण की काउंसलिंग के बाद भी बड़ी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की सीटें खाली हैं। 455 राजकीय, एडेड, अल्पसंख्यक, पीपीपी माडल और निजी संस्थानों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की 1,45,601 सीटों में से अब तक 60,552 पर ही प्रवेश हो सका है।
80,638 सीटें अभी रिक्त हैं। इनमें सबसे अधिक 63,165 सीटें निजी संस्थानों में खाली हैं। सीटों को भरने के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया है।
परिषद 21 अगस्त से डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों में छठे और सातवें चरण की अतिरिक्त आनलाइन काउंसलिंग कराएगा। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के सभी नान-एडमिटेड क्वालीफाइड अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे।
काउंसलिंग ग्रुप-ए, बी, सी, डी, एफ, जी, एच, आइ, के-वन, के-एट और एल के लिए होगी। सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य एवं विशेष काउंसलिंग 25 जून से 14 अगस्त तक हुई थी।
यह भी पढ़ें- हरदोई : अब Gen Z से संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, नई पीढ़ी को बताएंगे सफलता का मंत्र
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार अतिरिक्त अवसर दिया गया है। विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट (jeecup.admissions.nic.in) पर उपलब्ध है।
