Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए 15 जनवरी से होंगे आवेदन और मई में एग्जाम, शेड्यूल जारी

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 10:24 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने 2026 के लिए पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से 3 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पालीटेक्निक प्रवेश 2026 को लेकर संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार भी पालीटेक्निक में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी। प्रवेश परीक्षा 15 मई से 22 मई के बीच कराई जाएगी। परीक्षा का परिणाम 30 मई को घोषित किया जाएगा।

    इसके बाद आनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया पांच जून से 15 जुलाई तक चलेगी। शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत एक अगस्त 2026 से होगी।इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेश में डिप्लोमा फार्मेसी की लगभग एक लाख 20 हजार सीटों और डिप्लोमा इंजीनियरिंग की करीब एक लाख 10 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

    चलाया जाएगा अभियान

    प्रवेश परीक्षा से पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से ‘पालीटेक्निक चलो अभियान-2026’ भी चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत छात्रों को पालीटेक्निक पाठ्यक्रमों और पूरी प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

    यह अभियान 15 जनवरी से शुरू होकर प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक चलेगा। परिषद का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना और उन्हें सही समय पर प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध कराना है।