Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रांसफार्मर जलने ही न दें अभियंता तो नहीं होगी कार्रवाई: कॉर्पोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 08:09 AM (GMT+05:30)

    पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि यदि अभियंता ट्रांसफार्मर को जलने से रोकें तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने विद्युत व्यवस ...और पढ़ें

    कॉर्पोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल। (तस्वीर- फाइल)

    कॉर्पोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल। (तस्वीर- फाइल)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने पर अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराने के मामले में पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने दो-टूक कहा कि ट्रांसफार्मर जलने ही न दें तो क्यों कार्रवाई होगी?

    विभिन्न मांगों को लेकर उप्र राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को अध्यक्ष से मुलाकात की।

    वार्ता के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने पर अभियंताओं का उत्तरदायित्व तय करने, एसीपी देयता, वरिष्ठता सूची, फेसियल अटेंडेंस व पदोन्नति संबंधी प्रमुख मांगों को रखा।

    अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के साथ ही कारपोरेशऩ के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने संगठन द्वारा उठाए गए बिंदुओं का परीक्षण कर समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    शक्तिभवन में पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव ऊर्जा डॉ. गोयल की अध्यक्षता में हुई सकारात्मक वार्ता में कहा गया कि विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता-केंद्रित बनाने के लिए ट्रांसफार्मरों की ओवरलोडिंग रोकने, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों के जल्द बदलने, विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम, उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, अनुरक्षण माह में ही मरम्मत संबंधी कार्य करने, राजस्व वसूली बढ़ाने तथा उपकेंद्रों पर कुशल कार्मिकों से ही कार्य लिया जाए।

    डॉ. गोयल ने अवर अभियंताओं का आह्वान किया कि वे नवीन तकनीक अपनाते हुए उच्च शिक्षा एवं सतत प्रशिक्षण के माध्यम से तकनीकी दक्षता एवं कार्यकुशलता बढ़ाएं। इस अवसर पर पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक तथा निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- क्यूबा में दो हफ्ते में तीसरी बार देशभर में बिजली गुल, अमेरिका के प्रतिबंधों से वित्तीय संकट गहराया



    अभियंता न जलने दें ट्रांसफर तो क्यों होगी कार्रवाई : डा. गोयल