Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी PDW में कब होंगे तबादले? सीएम योगी की स्वीकृति के बाद ट्रांसफर आदेश जारी किए जाने की है उम्मीद

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 02:20 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले 10 जून के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति मिलने पर ही होंगे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री की स्वीकृति लेकर 10 जून के बाद स्थानांतरण आदेश जारी किए जाने की है उम्मीद


    2. विभाग का ध्यान 35 हजार करोड़ रुपये से होने वाले निर्माण कार्यों का चयन करने पर है


    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्थानांतरण आदेश के लिए अभी एक सप्ताह इंतजार करना पड़ सकता है। स्थानांतरण सूची 10 जून के बाद जारी किए जाने की उम्मीद है। विभाग का पूरा ध्यान इस समय लगभग 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कें व पुल-पुलियों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने पर है। कार्ययोजना भेजने के लिए जिलों को सात जून तक का समय दिया गया है।

    31 मई को स्थानांतरण सत्र समाप्त हो जाने के बाद अब विलंब से स्थानांतरण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति ली जाएगी। पीडब्ल्यूडी इस समय मुख्यमंत्री के पास ही है। जिलों की कार्ययोजना मिलने के बाद इस साल कराए जाने वाले कार्यों की स्वीकृति देते हुए टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारी है।

    पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष एके द्विवेदी का कहना है कि सभी जिलों की कार्ययोजना इस सप्ताह के अंत तक मांगी गई है। 34 जिलों की कार्ययोजना आ गई है।

    विभाग में लगभग 300 अवर अभियंता, 150 सहायक अभियंता, 80 अधिशासी अभियंता 30 अधीक्षण अभियंता और कुछ मुख्य अभियंताओं के स्थानांतरण होने हैं। इनका स्थानांतरण समय सीमा के अंदर किए जाने की स्थिति में कार्ययोजना तैयार करने में बाधाएं आती, जिसे देखते हुए स्थानांतरण आदेश जारी नहीं किए गए।

    वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में विभाग को निर्माण कार्यों के लिए 35,156 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जिसमें से एक तिहाई बजट 11,718 करोड़ रुपये से नए निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इस बजट के सापेक्ष लगभग 35 हजार करोड़ रुपये के नए निर्माण कार्यों को स्वीकृत किया जाना है। यह पूरी धनराशि विधायकों द्वारा प्रस्तावित कार्यों पर ही खर्च किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लखनऊ: भाजपा नेता की हत्या मामले में CCTV से मिले अहम सुराग, चार आरोपियों की तलाश में पुलिस