विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्यसभा चुनाव के लिए कल तीसरे प्रत्याशी का ऐलान करेगी सपा, नामांकन के आखिरी दिन अखिलेश यादव खोलेंगे पत्ते

Published: Mon, 05 Oct 2026 01:49 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। समाजवादी पार्टी नामांकन के अंतिम दिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सपा राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरे प्रत्याशी का ऐलान करेगी।

  2. अखिलेश यादव ने नामांकन के अंतिम दिन का समय चुना है।

  3. तीसरे प्रत्याशी की जीत के लिए पांच अतिरिक्त मतों की आवश्यकता।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) अपने तीसरे प्रत्याशी के नाम की जानकारी नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को देगी। सपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरे प्रत्याशी का नाम तय कर लिया है और नामांकन की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। हालांकि, पार्टी नेतृत्व भाजपा की रणनीति सामने आने का इंतजार कर रहा है।

राज्यसभा चुनाव के लिए छह अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि है, जबकि 16 अक्टूबर को मतदान होगा। इस चुनाव में विधानसभा सदस्य मतदान करते हैं। मौजूदा राजनीतिक समीकरणों के अनुसार, एक प्रत्याशी को जीत के लिए 36 मतों की आवश्यकता होगी। सपा ने अपने दो प्रत्याशियों के रूप में प्रो. रामगोपाल यादव और रिलायंस समूह के सलाहकार धनराज नाथवानी को मैदान में उतारा है। तीसरे प्रत्याशी को लेकर पार्टी की रणनीति पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

सूत्रों का दावा है कि सपा के समर्थन में मौजूद विधायकों के मत जोड़ने पर तीसरे प्रत्याशी की जीत के लिए केवल पांच अतिरिक्त मतों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ विधायकों से संपर्क किए जाने की चर्चा है। यदि भाजपा और सपा के प्रत्याशियों की संख्या सीमित रहती है, तो चुनाव निर्विरोध भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- 'बात सीट की नहीं जीत की है', सपा-कांग्रेस में सीटों पर छिड़ी रार के बीच बोले अखिलेश यादव