Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 03:38 PM (IST)

    योगी सरकार ने यूपी रोडवेज के बेड़े में 250 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने को मंजूरी दी है। इन बसों से यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और प्रदूषण मुक् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 250 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें होंगी शामिल।

    2. 425.50 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी जाएंगी बसें।

    3. धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक प्रदूषण मुक्त यात्रा।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में रोडवेज की यात्रा जल्द ही अधिक आधुनिक, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल होगी। योगी सरकार ने रोडवेज के बेड़े को मजबूत करने के लिए 250 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की नीति को मंजूरी दी है। इस पर 425.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नई बसों से यात्रियों को बेहतर सुविधा व प्रदूषण रहित यात्रा को भी बढ़ावा मिलेगा।

    कैबिनेट की स्वीकृति के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इस योजना के तहत 100 एसी 12 मीटर लंबी 50 सीटर और 150 एसी 12 मीटर लंबी 42 सीटर इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इन बसों की खरीद पर कुल 425.50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    इसमें 400 करोड़ रुपये राज्य सरकार देगी, जबकि शेष 25.50 करोड़ रुपये का खर्च उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अपने संसाधनों से वहन करेगा। प्रस्ताव में उत्तर प्रदेश के निर्माताओं (मैन्युफैक्चरर्स) को प्राथमिकता देने का भी प्रविधान किया गया है, जिससे प्रदेश के उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

    परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि यह निर्णय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के अनुरूप भी है।

    आयोग के निर्देशों के अनुसार एक नवंबर 2026 से दिल्ली में केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।

    खबरें और भी

    यूपी रोडवेज में 13 हजार से अधिक बसें

    उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में वर्तमान में करीब 13,041 से 14,300 डीजल और सीएनजी बसें शामिल हैं।

    निगम और नगर विकास विभाग मिलकर हरित ऊर्जा अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश में 743 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं, जिनका उपयोग मुख्य रूप से सिटी बस सेवा के रूप में किया जा रहा है।

    इसके अलावा, परिवहन निगम ने हाल ही में लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के प्रमुख मार्गों पर 45 नई इलेक्ट्रिक बसें भी संचालन में शामिल की हैं।