यूपी के 5 जिलों में बनेंगे वाहन डंपिंग यार्ड, 6.03 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच जिलों में वाहन डंपिंग यार्ड बनाने के लिए 6.03 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
सरकार ने 6.03 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
बुलंदशहर, शामली सहित पांच जिलों में बनेंगे यार्ड।
जब्त वाहनों के भंडारण की समस्या का होगा समाधान।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पांच जिलों में वाहनों के डंपिंग यार्ड बनाने के लिए सरकार ने 6.03 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
परिवहन विभाग के मुताबिक स्वीकृत राशि से बुलंदशहर, शामली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बाराबंकी में डंपिंग यार्ड विकसित किया जाएगा।
मंडलीय मुख्यालयों में विकसित किए जा रहे डंपिंग यार्ड के निर्माण के बाद पकड़े जाने वाले वाहनों को रखने की समस्या का समाधान होगा।
वर्तमान में पुलिस थानों में इस प्रकार के वाहनों को रखा जाता है, लेकिन वहां स्थान की कमी के कारण इन वाहनों को चालान करके छोड़ना पड़ता था। मंडलीय मुख्यालयों पर डंपिंग यार्ड विकसित होने से परिवहन विभाग की प्रवर्तन व्यवस्था मजबूत होगी।