यूपी रोडवेज में Women Bus Conductors की कमी शीघ्र होगी पूरी, 25 से होगी 2584 महिला परिचालकों की भर्ती
UPSRTC Recruitment Drive: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 2584 महिला परिचालकों की संविदा पर भर्ती होगी। 12वीं पास और CCC प्रमाणपत्र धारक महिलाएं प्रदेश क ...और पढ़ें

यूपी रोडवेज संविदा के आधार पर 2584 महिला परिचालकों की भर्ती करेगा
HighLights
इंटरमीडिएट पास युवतियों को महिला परिचालकों की नौकरी, नहीं होगी लिखित परीक्षा
महिलाओं को उनके गृह जनपद वाले डिपो में ही मिलेगी तैनाती
नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में जाकर आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं युवतियां
संविदा पर भर्ती के लिए 25, 28 और 30 मार्च को रोजगार मेलों का होगा आयोजन
सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा और प्रयागराज में पहले रोजगार मेला
राज्य ब्यूरो, लखनऊ । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यानी यूपी रोडवेज ने भी नौकरी का पिटारा खोल दिया है। निगम संविदा के आधार पर 2584 महिला परिचालकों की भर्ती करेगा। इंटरमीडिएट पास युवतियों को महिला परिचालकों की नौकरी मिलने पर प्रति किलोमीटर 2.16 रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी और मेरिट के आधार पर टयन किया जाएगा।
परिवहन निगम संविदा पर भर्ती के लिए विभिन्न शहरों में रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। महिलाओं को उनके गृह जनपद वाले डिपो में ही रखा जाएगा, जिससे उन्हें अपने घर के पास ही काम करने का अवसर मिल सके।
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट रखी गई है और इसके साथ सीसीसी (कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों का चयन इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर किया जाएगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र या भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य अथवा राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र हैं, उन्हें मेरिट में पांच प्रतिशत अतिरिक्त भारांक दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से जुड़ा होना भी आवश्यक है।
चयनित महिला परिचालकों को संविदा चालकों और परिचालकों के समान ही पारिश्रमिक दिया जाएगा। इन्हें प्रति किलोमीटर 2.16 रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी पांच हजार हजार किलोमीटर करने पर तीन हजार रुपये प्रोत्साहन अतिरिक्त दिया जाएगा। साथ ही ईपीएफ, फ्री यात्रा पास व रात्रि भत्ता भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- परिवहन में अनुबंध के मामले में अब तीन सदस्य करेंगे विवादों का निपटारा
भर्ती प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। 25 मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा और प्रयागराज में, 28 मार्च को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या और वाराणसी में, 30 मार्च को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन और आजमगढ़ में तथा एक अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर में मेले लगाए जाएंगे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अब कूरियर और पार्सल भी पहुंचाएंगी रोडवेज बसें, APP के जरिए घर बैठे कर सकेंगे लाइव ट्रैकिंग
इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकती हैं और भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- UPSRTC करेगा ड्राइवर और कंडक्टरों की बंपर भर्ती, आउटसोर्सिंग के जरिए होंगी नियुक्तियां