Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब कूरियर और पार्सल भी पहुंचाएंगी रोडवेज बसें, APP के जरिए घर बैठे कर सकेंगे लाइव ट्रैकिंग

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 08:40 AM (IST)

    रायबरेली डिपो की 173 बसें अब यात्रियों को सुविधा के साथ कूरियर और पार्सल सेवा भी प्रदान करेंगी। निगम ने दिल्ली की मेसर्स एवीजी लॉजिस्टिक लिमिटेड के सा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। डिपो की 173 बसें यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के साथ अब कूरियर और पार्सल भी पहुंचाएंगी। इससे लोगों को दिल्ली, हरिद्वार, गोरखपुर व अयोध्या तक अपना सामान पहुंचाने की सुलभ सुविधा मुहैया हो सकेगी। निगम और मेसर्स एवीजी लॉजिस्टिक लिमिटेड दिल्ली के मध्य अनुबंध के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी चालकों-परिचालकों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।

    डिपो की बसें कई बड़े रूटों पर संचालित हो रही हैं। परिचालक अवैध रूप से समान की लोडिंग करके निगम को चूना लगा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान ऐसे कई मामले पकड़ में भी आ चुके हैं। मनमानी को रोकने के लिए निगम ने अब बसों से कूरियर व पार्सल सेवा भी शुरू कर दी है।

    इसके लिए परिवहन निगम की संचालित बसों के माध्यम से सेवा देने के लिए निगम और दिल्ली की फर्म के मध्य पांच वर्षों का अनुबंध हुआ है। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय का कहना है कि रोडवेज की बसों से कूरियर व पार्सल सेवा को शुरू कराया गया है।

    अनुबंधित कूरियर सर्विस के अलावा अन्य कोई भी समान रोडवेज की बसों से नहीं ले जाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मामला पकड़ में आने पर संबंधित चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    डिपो में कूरियर सर्विस के माध्यम से होगी बुकिंग

    क्षेत्रीय प्रबंधक व स्टेशन प्रभारी बसों के चालकों व परिचालकों द्वारा निर्धारित बस स्टेशन पर गाड़ी रोक कर कूरियर व पार्सल सेवा के प्रतिनिधि से पार्सल बुक कराएंगे व बुकिंग रसीद भी प्राप्त करेंगे। फर्म द्वारा पार्सल रखने के लिए बसों पर आरक्षित स्थान व वजन के अतिरिक्त बाकी स्थान निगम के यात्रियों के सामान रखने के लिए रहेगा।

    अपने कूरियर व पार्सल की कर सकेंगे ट्रैकिंग

    खबरें और भी

    यात्री अपने पार्सल और कूरियर की ट्रैकिंग भी आसानी से कर सकेंगे। रायबरेली से लखनऊ, कानपुर, इटावा, आगरा, दिल्ली, हरिद्वार, झांसी, गोरखपुर, सुल्तानपुर, कानपुर सहित अन्य बड़े मार्गों पर डिपो की बसों का संचालन होता है। पार्सल की ट्रैकिंग से उन्हें एप के माध्यम से इसकी डिलीवरी होने तक की पूरी जानकारी मिलती रहेगी।

    यह भी पढ़ें- यूपी रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट: कानपुर में मेगा ब्लॉक, 1 अप्रैल से 13 मई तक 26 ट्रेनें प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट