Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में SIR के बाद दो करोड़ से अधिक वोटर के नाम कटने की जांच करेगी कांग्रेस

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sat, 11 Apr 2026 03:24 PM (GMT+05:30)

    UP Congress: लखनऊ में कांग्रेस ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर कैसरबाग के गांधी भवन में प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन आयोजित किया । ...और पढ़ें

    लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने दी अपनी प्रतिक्रिया

    लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने दी अपनी प्रतिक्रिया

    HighLights

    1. कांग्रेस पार्टी ने ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित किया प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन

    2. ज्योतिबा फुले की जयंती पर कांग्रेस का लखनऊ में वैज्ञानिक जाति जनगणना दिवस 

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस काफी गंभीर हो गई है। गंभीरता भी इस स्तर की एक ही दो-दो बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन और ज्योतिबा फुले की जयंती पर वैज्ञानिक जाति जनगणना दिवस का आयोजन किया। गांधी भवन में अधिवक्ता सम्मेलन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची से 2.04 करोड़ लोगों के नाम हटाए जाए पर कहा कि उत्तर प्रदेश में भी वही किया होगा जो और जगह किया है।

    खुर्शीद ने कहा कि अन्य राज्यों में तो जल्दी चुनाव होने थे, तो वहां के बारे में अब तो कुछ किया या कहा नहीं जा सकता। इसमें थोड़ा अंतर यह है कि उत्तर प्रदेश में अभी चुनाव नहीं हैं तो हमें जांच करने का समय मिलेगा। अन्य राज्यों में तो समय नहीं मिला, वहां पर तो मतदान के दो-चार दिन पहले तक लिस्ट पर जांच हो रही थी।
    पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर पाकिस्तान में मध्यस्थता की बैठक को सलमान खुर्शीद ने भारत की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि अब तो केंद्र सरकार को अपनी हकीकत और ताकत का अहसास हो गया होगा।

    लखनऊ में कांग्रेस ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर कैसरबाग के गांधी भवन में प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन आयोजित किया । इसमें कांग्रेस की लीगल टीम से जुड़े अधिवक्ता, सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा कि मैं अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि वे (बंगाल के) पुत्र को ही क्यों मुख्यमंत्री बनाएंगे। पुत्री को क्यों नहीं बनाएंगे। भाजपा तो जन्मजात महिला विरोधी है। भाजपा वही करती है जो महिलाओं के खिलाफ है।"

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने शुरू की विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी, प्रत्याशियों से पहले नियुक्त करेगी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी

    ज्योतिबा फुले की जयंती पर कांग्रेस ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वैज्ञानिक जाति जनगणना दिवस का आयोजन किया। इसको विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के जातीय समीकरण को सजाने का कार्यक्रम भी माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- UP विधानसभा चुनाव: 2027 में फिर गठबंधन करेगी सपा और कांग्रेस, अखिलेश कर रहे मंथन

    पार्टी के ओबीसी विभाग ने ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती वैज्ञानिक जाति जनगणना दिवस के रूप में आयोजित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी सामाजिक न्याय, जाति जनगणना और ओबीसी अधिकारों की धार को तेज करेगी।

    खबरें और भी