Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में कल से मिलेगी स्मार्ट कार्ड RC, कागजी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बंद; स्कैन करते ही मिलेगी वाहन की पूरी जानकारी

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 10:20 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त से कागजी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की जगह स्मार्ट कार्ड आरसी मिलेगी। यह क्यूआर कोड और इलेक्ट्रॉनिक चिप से लैस होगी, जिससे वाहन स ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।


    HighLights

    1. 1 अगस्त से कागजी आरसी की जगह स्मार्ट कार्ड आरसी

    2. क्यूआर कोड और इलेक्ट्रॉनिक चिप से लैस होगी नई आरसी

    3. वाहन रिकॉर्ड सुरक्षित, सत्यापन प्रक्रिया अब होगी आसान

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में एक अगस्त से वाहनों की कागजी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) का स्थान स्मार्ट कार्ड आरसी ले लेगी। अब वाहन स्वामियों को एटीएम कार्ड के आकार की क्यूआर कोड और इलेक्ट्रानिक चिप से लैस आरसी जारी की जाएगी। परिवहन विभाग का कहना है कि इससे वाहन संबंधी रिकार्ड अधिक सुरक्षित रहेगा और उसकी जांच व सत्यापन पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा।

    अभी वाहनों की आरसी कागज के रूप में जारी की जाती थी, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद स्मार्ट कार्ड आरसी ही दी जाएगी। इसमें लगी इलेक्ट्रानिक चिप और क्यूआर कोड के माध्यम से वाहन और उसके स्वामी से जुड़ी जानकारी सुरक्षित डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगी।

    क्यूआर कोड स्कैन कर देख सकेंगे वाहन का पूरा विवरण

    ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी क्यूआर कोड स्कैन कर वाहन का पूरा विवरण तुरंत देख सकेंगे। स्मार्ट कार्ड आरसी में वाहन का इंजन नंबर, चेसिस नंबर, फ्यूल टाइप, पंजीकरण संबंधी विवरण तथा वाहन स्वामी का नाम और पता एन्क्रिप्टेड डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित रहेगा। इससे रिकार्ड में छेड़छाड़ की संभावना कम होगी और फर्जी दस्तावेजों पर भी प्रभावी रोक लगेगी।

    स्मार्ट कार्ड आरसी प्राप्त करने के लिए वाहन स्वामी को संबंधित आनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके साथ भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन के बाद वाहन स्वामी को नई स्मार्ट आरसी जारी की जाएगी।

    खबरें और भी