Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर विधान सभा अध्यक्ष ने जताया शोक, कैंसर से थे पीड़ित

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:38 PM (IST)

    विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बलिया के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इसे प्रदेश की राजनीति के लिए अपूर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर दुख जताया।

    2. उमाशंकर सिंह बलिया के रसड़ा से बसपा के इकलौते विधायक थे।

    3. उन्होंने जनसेवा और क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बलिया की रसड़ा विधान सभा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। शोक संदेश में कहा कि उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

    उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और अपने क्षेत्र के विकास तथा जनता के हितों के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य किया। उनकी सादगी, सहजता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें सदैव स्मरणीय बनाए रखेगी।

    यह भी पढ़ें- रसड़ा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, यूपी में बसपा के थे इकलौते विधायक

    कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष करते हुए भी उमाशंकर ने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। उनका निधन न केवल उनके परिवार और समर्थकों, बल्कि संपूर्ण विधान सभा परिवार के लिए भी अत्यंत दुखद है।