Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्टेट टीचर अवॉर्ड के लिए 13 से होंगे शिक्षकों के इंटरव्यू, विभाग ने जारी किया PPT प्रेजेंटेशन और साक्षात्कार का शेड्यूल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:05 PM (IST)

    राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के लिए चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने 13 से 19 अगस्त तक होने वाले पीपीटी प्रस्तुतीकरण और साक्षात ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में।

    2. 13 से 19 अगस्त तक होंगे पीपीटी और साक्षात्कार।

    3. शिक्षकों को 5 मिनट का पीपीटी प्रस्तुतीकरण देना होगा।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। वर्ष 2025 के राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने चयनित शिक्षकों के पीपीटी प्रस्तुतीकरण और साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

    बेसिक शिक्षा निदेशालय में 13 से 19 अगस्त तक चार चरणों में होने वाली इस प्रक्रिया में जिला चयन समिति से अग्रसारित सूची में शामिल शिक्षक राज्य चयन समिति के समक्ष अपनी उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण करेंगे।

    बेसिक शिक्षा निदेशक अजीत भूषण चतुर्वेदी ने साक्षात्कार की समय सारिणी जारी करते हुए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित शिक्षकों को निर्धारित तिथि और समय पर लखनऊ स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय में उपस्थित कराया जाए। राज्य चयन समिति शिक्षकों का अंतिम मूल्यांकन उनके प्रेजेंटेशन और साक्षात्कार के आधार पर करेगी।

    देनी होगी पांच मिनट की पीपीटी प्रेजेंटेशन

    निर्देशों के अनुसार प्रत्येक शिक्षक को अधिकतम पांच मिनट का पीपीटी प्रस्तुतीकरण देना होगा। इसमें शिक्षक को अपने नवाचार, शिक्षण पद्धति, विद्यालय में किए गए उल्लेखनीय कार्य, विद्यार्थियों के सीखने के परिणाम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप किए गए प्रयास, सामाजिक सहभागिता जैसे बिंदुओं को प्रमुखता से प्रस्तुत करना होगा।

    यह भी पढ़ें- यूपी में अब डिजिटल होगी परिषदीय शिक्षा, स्कूलों में चलेगी स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब

    प्रस्तुतीकरण में शिक्षक का परिचय, नियुक्ति संबंधी विवरण, पिछले पांच वर्षों में विद्यालय की छात्र संख्या, कक्षा पांच व आठ के विद्यार्थियों के नामांकन और प्रगति, कक्षा शिक्षण में आइसीटी व आडियो-वीडियो माध्यमों का उपयोग, छात्र नामांकन व विद्यालय में ठहराव बढ़ाने के प्रयास, कठिन परिस्थितियों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, दिव्यांग बच्चों के लिए किए गए विशेष प्रयास, विद्यालय प्रबंधन में भूमिका अादि उपलब्धियों को भी शामिल करना होगा।

    विभाग ने साक्षात्कार के लिए 13 से 19 अगस्त तक प्रतिदिन प्रथम पाली और द्वितीय पाली के हिसाब से जिलों के नाम तय कर समय सारिणी जारी की है। प्रथम पाली वाले जिलों के शिक्षकों को सुबह साढ़े नौ बजे और द्वितीय पाली वाले जिलों के शिक्षकों को दोपहर एक बजे उपस्थित होने को कहा गया है।

    खबरें और भी