Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में आंधी-तूफान से 113 लोगों की मौत, सीएम योगी ने 24 घंटे के अंदर मुआवजा जारी करने के दिए निर्देश

    Updated: Thu, 14 May 2026 10:48 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से भारी तबाही हुई है, जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी-बारिश से मची तबाही ने गहरे निशान छोड़े हैं। मौतों की संख्या 75 से बढ़कर 113 पहुंच गई है। राहत आयुक्त की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में आंधी-बारिश व बिजली गिरने की घटनाओं में 26 जिलों में 111 लोगों की मौत हुई है। 72 लोग घायल हुए हैं। 170 पशुओं की भी मौत हुई।

    227 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गुरुवार सुबह आंधी की वजह से टूटे बिजली के तारों की चपेट में आकर रामपुर और मुरादाबाद में एक-एक मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी अपने यहां हुए नुकसान की हर तीन घंटे में रिपोर्ट दें।

    अधिकारी तत्काल मौके पर जाकर पीडि़तों की मदद करें। मुआवजा राशि के भुगतान समेत अन्य कार्यों को इंटरनेट मीडिया पर अपडेट करें। सबसे अधिक जनहानि प्रयागराज में हुई, जहां 21 लोगों की मौत हो गई। मीरजापुर में 19 और संत रविदास नगर में 16 लोगों की जान गई।

    फतेहपुर में 11 तथा रायबरेली और उन्नाव में छह-छह लोगों की मौत हुई। बदायूं में पांच और प्रतापगढ़ में चार लोगों की मौत दर्ज की गई। कई जिलों में पेड़, बिजली पोल और मकान गिरने से हादसे हुए। मीरजापुर में 18, फतेहपुर में 15 और संत रविदास नगर में 11 लोग घायल हुए। बदायूं में सात तथा रायबरेली में छह लोग घायल बताए गए हैं।

    खबरें और भी

    पशुहानि के मामलों में कानपुर देहात सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 33 पशुओं की मौत हुई। संत रविदास नगर में 29 और रायबरेली में 24 पशु मारे गए। वहीं मकान क्षति के मामलों में सोनभद्र में सबसे ज्यादा 75 मकान प्रभावित हुए, जबकि मीरजापुर में 46 और बरेली में 21 मकानों को नुकसान पहुंचा।

    गुरुवार को आंधी-बारिश के बीच रामपुर में संग्रह अमीन हरीश कुमार गंगवार की गर्दन टूटे खंभे से लटके बिजली के तार में फंसकर कट गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मुरादाबाद में सुबह पांच बजे भट्ठे पर मजदूरी करने निकले सलीम को खेत में टूटा पड़ा 11 केवी लाइन का तार दिखाई नहीं दिया। चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

    तूफान से हुई जानमाल की हानि पर पुतिन ने व्यक्त किया शोक
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में आए तूफान से जानमाल की हुई भारी हानि पर शोक व्यक्त किया। क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे संदेश में प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों और प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    यह भी पढ़ें- यूपी में 20-20 KM लंबी नई सड़कों का हो सकता है निर्माण, विधायकों ने PWD से कहा- जहां पहले खेत थे, आज वहां आबादी