विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में अब अंकों के साथ विद्यार्थियों के व्यवहार और प्रतिभा का भी होगा आकलन, पैरेंट्स भी देंगे राय

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:07 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अब कक्षा 9 और 10 के छात्रों का मूल्यांकन केवल अंकों पर आधारित ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कक्षा 9-10 के लिए समग्र प्रगति पत्रक लागू होगा।

  2. व्यवहार, रचनात्मकता, मानसिक स्वास्थ्य का भी मूल्यांकन होगा।

  3. शिक्षक, सहपाठी, अभिभावक भी प्रगति पर राय देंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों का मूल्यांकन अब केवल परीक्षा के अंकों तक सीमित नहीं रहेगा। व्यवहार, रचनात्मकता, सोचने-समझने की क्षमता, समय प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी भी परखी जाएगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में समग्र प्रगति पत्रक लागू किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थी के स्व-मूल्यांकन के साथ शिक्षक, सहपाठी और अभिभावक भी उसकी प्रगति पर राय देंगे।

समग्र शिक्षा की राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को शिक्षकों की कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कक्षा नौ और 10 के लिए अलग-अलग तैयार प्रगति पत्रक 12-12 पृष्ठ के होंगे और तीन भागों में बंटे होंगे।

पहले भाग में विद्यार्थी, विद्यालय और अभिभावक का विवरण, शारीरिक वृद्धि, पोषण और स्वास्थ्य जांच दर्ज होगी। दूसरे में समग्र विकास और तीसरे में विषयवार प्रदर्शन, परीक्षा के अंक और उपस्थिति का ब्योरा रहेगा। मूल्यांकन में समस्या समाधान, रचनात्मक सोच, मिलकर काम करना, कला, संगीत, योग, खेलकूद, करियर रुचि और सामाजिक कार्यों में भागीदारी भी शामिल होगी।

प्रदर्शन को अधिकांशतः, कभी-कभी और सुधार की आवश्यकता श्रेणियों में दर्ज किया जाएगा। शैक्षणिक ब्योरे में अर्द्धवार्षिक, आंतरिक, प्रयोगात्मक और वार्षिक परीक्षा के अंक शामिल होंगे।

प्रगति पत्रक विद्यालयों को भेजने, 10 नवंबर तक डिजिटल प्रति उपलब्ध कराने, 12 नवंबर तक प्रधानाचार्यों की कार्यशाला और 14 नवंबर तक शिक्षक प्रशिक्षण के निर्देश हैं। इस माह में अभिभावक-शिक्षक बैठक होगी। हर जिले में निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित होगा। पहले पृष्ठ पर क्यूआर कोड से पत्रक भरने और अंकों की गणना की जानकारी मिलेगी।

यह भी पढ़ें- UP जीआईसी शिक्षकों की पदोन्नति में नियमित कोटा की अनदेखी, एलटी शिक्षकों में पनप रहा आक्रोश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।