Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में नई भर्ती से पहले शिक्षकों को गृह जिले में तैनाती देने की मांग, एसोसिएशन ने सीएम योगी को लिखा पत्र

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 10:32 PM (GMT+05:30)

    प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नई भर्ती से पहले कार्यरत शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग की है। एसोस ...और पढ़ें

    नई भर्ती से पहले शिक्षकों को गृह जिले में तैनाती देने की मांग।

    नई भर्ती से पहले शिक्षकों को गृह जिले में तैनाती देने की मांग।

    HighLights

    1. नई भर्ती से पहले अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग।

    2. हजारों शिक्षक 20 वर्षों से गृह जिले से दूर।

    3. जनगणना के बाद स्थानांतरण आदेशों का क्रियान्वयन हो।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में नई शिक्षक भर्ती की तैयारी के बीच प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने कार्यरत परिषदीय शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग उठाई है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि नई भर्ती से पहले वर्तमान शिक्षकों को गृह जिले में जाने का अवसर दिया जाए।

    एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के हजारों शिक्षक-शिक्षिकाएं पिछले 20 वर्षों या उससे अधिक समय से अपने गृह जिले से दूर विभिन्न जनपदों में सेवाएं दे रहे हैं। दूरदराज तैनाती के कारण उन्हें पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    सरकार परिषदीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर नई भर्ती की योजना बना रही है। यदि इससे पहले स्थानांतरण नहीं किए गए और रिक्त पद नए शिक्षकों से भर गए, तो लंबे समय से सेवा दे रहे अनुभवी शिक्षकों के लिए गृह जिले में तैनाती का अवसर सीमित हो जाएगा।

    साथ ही मांग की है कि सरकार जल्द स्थानांतरण नीति जारी करे। जनगणना कार्य को देखते हुए शिक्षकों को फिलहाल कार्यमुक्त न किया जाए, बल्कि जनगणना का कार्य पूरा होने के बाद स्थानांतरण आदेशों का क्रियान्वयन किया जाए।

    यह भी पढ़ें- आयुष्मान कार्ड धारकों से पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मंत्री जेपीएस राठौर

    यह भी पढ़ें- यूपी के स्कूलों में छुट्टियां खत्म! 16 जून से पढ़ाई शुरू, जनगणना-तबादलों के बीच अवकाश बढ़ाने की मांग

    खबरें और भी