स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, UP के 8 सीनियर अफसरों का तबादला; बलरामपुर-लोकबंधु अस्पताल को मिले नए निदेशक
प्रदेश सरकार ने आठ वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें लखनऊ के लोकबंधु राजनारायण और बलरामपुर चिकित्सालय को नए निदेशक मिले हैं। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
प्रदेश के आठ वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला हुआ।
लखनऊ के दो बड़े अस्पतालों को नए निदेशक मिले।
स्वास्थ्य महानिदेशालय में भी कई अहम नियुक्तियां हुईं।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने लखनऊ के लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय और बलरामपुर चिकित्सालय के निदेशकों समेत आठ वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों का तबादला कर दिया है। बलरामपुर चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डा.विवेक गुप्ता को लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय का निदेशक और अपर निदेशक अयोध्या मंडल डा.ब्रजेश कुमार सिंह को बलरामपुर चिकित्सालय का निदेशक नियुक्त किया गया है।
कानपुर नगर के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा.मनमोहन आर्या को स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक बजट बनाया गया है। वाराणसी के अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण डा.नरेंद्र देव शर्मा को स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक पीएचसी नियुक्त किया गया है।
किसे कहां मिली नियुक्ति?
बस्ती जिला अस्पताल की अधीक्षक डा.खालिद रिजवान को महानिदेशालय में निदेशक परिवार कल्याण नियुक्त किया गया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय लखनऊ के वरिष्ठ परामर्शदाता डा.मोहम्मद अतहर को स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक स्वास्थ्य नियुक्त किया गया है।
देवीपाटन मंडल की अपर निदेशक स्वास्स्थ्य एवं परिवार कल्याण डा.अल्पना रानी को मानसिक रोग चिकित्सालय बरेली का निदेशक नियुक्त किया गया है।